हॉलीवुड वेब सीरीज के नाम पर एक्ट्रेस को ड्रग्स केस में धकेला, मां को भी बना रहा था उल्लू, धरे गए दोनों आरोपी

Updated on 25-04-2023 08:37 PM
हाल ही में खबर आई थी कि 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को संयुक्‍त अरब अमीरात में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। अब मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस और उनकी मां को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि एक्ट्रेस को कथित तौर पर हॉलीवुड वेब सीरीज में रोल दिलाने का वादा कर 'ऑडीशन' के नाम पर युक्त अरब अमीरात के शारजाह भेजा गया था। इसके बाद उन्हें कथित ड्रग्स केस में वहीं पकड़ लिया गया था। क्रिसन को जेल की हवा खानी पड़ी और परिवार ने तभी कहा था कि वो आरोपी नहीं बल्कि पीड़िता हैं।

बताया जाता है कि केवल एक्ट्रेस के साथ हॉलीवुड वेब सीरीज में रोल दिलाने का ही झूठा वादा नहीं किया गया बल्कि उनकी मां को संपत्ति (रियल एस्टेट) के सौदे में भारी कमीशन का वादा कर ठगा गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को रवि बोभते और एंटनी पॉल को गिरफ्तार किया है। पॉल ने एक्ट्रेस की मां प्रमिला परेरा (56) को हैदराबाद में संपत्ति (रीयल एस्टेट) के सौदों में भारी कमीशन देने का वादा किया था।

हॉलीवुड वेब सीरीज में किरदार दिलाने के नाम पर ठगा गया

अधिकारी ने ये भी बताया कि प्रमिला के क्राइम ब्रांच में शिकायत करने के बाद यह मामला सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी क्रिसन को हॉलीवुड वेब सीरीज में किरदार दिलाने के नाम पर ठगा गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी बोभते ने खुद को वेब सीरीज 'फाइनैंसर' बताया और प्रमिला से कहा कि वह भारत तथा संयुक्त अरब अमीरात के बीच एक प्रॉजेक्ट पर काम कर रहा है।

तय हुआ कि क्रिसन ऑडिशन के लिए विदेश जाएगी

शिकायत के अनुसार, बोभते ने क्रिसन को हॉलीवुड वेब सीरीज में एक रोल निभाने का प्रस्ताव दिया। क्रिसन हिंदी वेब सीरीज, फिल्मों तथा नाटकों में काम कर चुकी हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रमिला ने इस प्रस्ताव पर अपनी बेटी के साथ चर्चा की और आरोपी के साथ मुलाकात के बाद तय हुआ कि क्रिसन ऑडिशन के लिए विदेश जाएगी।

एक अप्रैल को मुंबई से शारजाह के लिए लिया गया टिकट

उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस को दुबई जाना था लेकिन उसका फ्लाइट टिकट एक अप्रैल को मुंबई से शारजाह के लिए लिया गया। उसे 3 अप्रैल को वापस आना था। उन्होंने बताया कि इसी बीच प्रमिला संपत्ति का सौदा करने के लिए पॉल के साथ हैदराबाद गईं। अधिकारी ने आगे बताया कि जब प्रमिला हैदराबाद में थीं तब उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी शारजाह में अफीम और गांजे के साथ पकड़ी गई हैं।

पॉल ने प्रमिला से कहा कि शारजाह में उसकी बड़ी जान-पहचान है

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रशासन ने इस मामले की सूचना भारतीय दूतावास को दी जिसने मुंबई पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि पॉल ने प्रमिला से कहा कि शारजाह में उसकी बड़ी जान-पहचान है और क्रिसन की मदद के लिए उनसे 80 लाख रुपये मांगे। इससे प्रमिला को एहसास हुआ कि उन्हें और उनकी बेटी को ठगा गया है और उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।

पॉल और बोभते ने मिलकर मां-बेटी को ठगने की साजिश रची

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पॉल और बोभते ने मिलकर मां-बेटी को ठगने की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.