'द आर्चीज' के नए पोस्टर में सुहाना और खुशी का बदला अंदाज, क्यूट लगे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य

Updated on 12-06-2023 08:49 PM
जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड नें डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सुहाना के अलावा और भी कई स्टार किड्स हैं, जो इससे अपनी शुरुआत कर रहे हैं। रविवार को 'आर्चीज' नेटफ्लिक्स इंस्टाग्राम हैंडल ने एक ट्विस्ट के साथ अपडेट पोस्ट किया, जिसमें 'पठान' की एक फेमस लाइन थी। जबकि उनकी टाइमलाइन पर शेयर की गई इमेज में अंग्रेजी और हिंदी में 'वेलकम टू रिवरडेल' लिखा है। इसका कैप्शन है, 'कुर्सी की, और हमारी पेटी बांध रहे हैं रिवरडेल जाने के लिए! कुछ पॉप टेट्स शेक और बर्गर लें और #TheArchies गैंग से मिलने के लिए तैयार हो जाएं, जल्द ही netflix_in #TheArchiesOnNetflix पर आ रहे हैं।'

इस पोस्ट के साथ Suhana Khan ने भी The Archies से एक नया पोस्टर शेयर किया। इसमें सभी स्टार्स नए अवतार में नजर आ रहे हैं। सुहाना ने इसके कैप्शन में लिखा, 'मीट द आर्चीज, जल्द आ रहे हैं नेटफ्लिक्स पर।'

लोगों से मिले कई रिएक्शन
'द आर्चीज' का पहला टीजर पिछले साल रिलीज हुआ था और इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। जहां कुछ लोग कॉमिक के इंडियन वर्जन से इंप्रेस थे वहीं कुछ को ये पसंद नहीं आई थी। आर्ची कॉमिक्स के सीईओ जॉन गोल्डवाटर के साथ एक बातचीत में 'ज़िंदगी ना मिलेगा दोबारा' की डायरेक्टर ने कहा था, 'हमने इसे भारत में एंग्लो-इंडियन ग्रुप में बनाया गया है और आपको जादुई, काल्पनिक शहर में ले जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'

'द आर्चीज' की कास्ट

इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा डेब्यू करेंगे। 'कमिंग ऑफ एज' फिल्म वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंडा जैसे नए चेहरों को भी पेश करेगी। फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.