रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस ने की मुख्य शूटर की पहचान, गिरफ्तारी के लिए टीम कर रही पीछा

Updated on 04-02-2026 12:49 PM
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर 1 फरवरी, 2026 को फायरिंग हुई थी। जिसको लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है। बिश्नोई गैंग की तरफ से हुए इस हमले के बाद से डायरेक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले उनके घर पर सिर्फ दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन अब सुरक्षा में इजाफा किया गया है। साथ ही अधिकारी ने बताया कि मुख्य शूटर की पहचान हो चुकी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा केस में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

रोहित शेट्टी के घर के आसपास और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि फायरिंग के लिए शूटर ने अल्ट्रा-मॉडर्न कंट्री मेड हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे 7.62mm की पांच बुलेट चलाई गईं। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह 7.62×51mm या 7.62×39mm वाली बुलेट किससे चलाई गई, क्योंकि ये राइफल और मशीनगन में इस्तेमाल होती हैं। ये बुलेटें तेज गति और गहराई तक प्रभाव छोड़ने के लिए जानी जाती हैं।

स्कूटी से भागा था शूटर, ऑटो चालक के बयान दर्ज

जांच में पता चला है कि फिल्ममेकर के घर पर फायरिंग के बाद शूटर स्कूटी से कुछ दूरी तक भागा। उसके बाद उसने एक ऑटो चालक से कल्याण जाने की बात की। लेकिन ऑटो चालक ने मना कर दिया। फिर दूसरे ऑटोवाले ने उसे विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास छोड़ा। लोकल ट्रेनें बंद होने के कारण शूटर ने प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से मुंबई से बाहर निकलने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों ऑटो चालकों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

दो आरोपियों को मिले थे 10 हजार रुपये

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पुणे से मुंबई में स्कूटी डिलीवरी करने वाले गिरफ्तार आरोपियों सिद्धार्थ येनपूरे और स्वप्नील सकट को कुल 10 हजार रुपए मिले थे। ये पैसे मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने आरोपी समर्थ पोमाजी को दिए थे। पोमाजी ने दोनों को स्कूटी डिलीवरी के बाद पुणे लौटने पर पैसे दिए। पुलिस अब जांच कर रही है कि पूरी घटना के लिए बिश्नोई गैंग ने कुल कितनी रकम दी थी। आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।

रोहित शेट्टी से पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस ने रोहित शेट्टी से पूछताछ की कि क्या उन्हें किसी गैंग या व्यक्ति से धमकी मिली थी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी भी तरह की धमकी नहीं मिली है, न मैसेज, न कॉल, न वॉइस नोट और न ही ईमेल के जरिए। जांच में यह भी सुराग मिला है कि फायरिंग के समय शूटर के साथ बिश्नोई गैंग के कुछ और लोग मौजूद थे। उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है।

रोहित शेट्टी केस में गिरफ्तार आरोपी कौन?

पुलिस ने फायरिंग केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम गिरफ्तार चार आरोपियों में आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (उम्र 19 वर्ष), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (उम्र 20 वर्ष), समर्थ शिवशरण पोमाजी (उम्र 18 वर्ष), स्वप्निल बंडू सकट (उम्र 23 वर्ष) हैं। और अब मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
Advt.