इंदरगंज थाना क्षेत्र की घटना:कार से आए युवकों ने कुल्फी दुकान के बाहर चलाई गोली

Updated on 27-03-2023 06:20 PM

इंदरगंज थाना क्षेत्र में चेंबर आफ कॉमर्स के सामने कुल्फी की दुकान के पास स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए युवकों ने गोली चला दी। गोली चलाने के बाद हमलावर भाग गए। सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि कार में सवार हुए युवकों का वहां किसी से कोई झगड़ा होने की सूचना पुलिस को नहीं मिली। गोली चलाने का वीडियो रविवार को वायरल होने के बाद रात में कार सवार युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। हमलावरों की कार भाऊ का बाजार की बताई गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

कट्टे के साथ पकड़े बाइक सवार
पुरानी छावनी इलाके में पुलिस ने रविवार को सुबह चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि युवकों से कट्टा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी प्रमोद कुशवाह, रामबिहारी व दीपक कुशवाह निवासी भिंड बताए गए हैं।

फायरिंग रेंज में चलाई गोली
पुलिस अधिकारियोें ने रविवार को सुबह कंपू स्थित पुलिस की फायरिंग रेंज निशानेबाजी की। इस निशानेबाजी में एसएसपी अमित सांघी भी मौजूद रहे और उन्हो‌ं‌ने भी निशाना साधा एसएसपी ने 12 टारगेट पर निशाने साधे और सभी निशाने लगे। फायरिंग रेंज में सीएसपी व एएसपी ने भी निशाना साधे, लेकिन इनमें कुछ सीएसपी का निशाना काफी कमजोर रहा।

लापता बच्चों की तलाश के लिए 23 स्टेशनों पर लगेंगी स्क्रीन
लापता बच्चों की तलाश के लिए एक संस्था देश भर के लगभग 23 स्टेशनों पर स्क्रीन लगाएगी। इन स्क्रीन पर लापता बच्चों के फोटो व जानकारी इन स्टेशनों पर लगातार प्रसारित की जाएगी। इससे इन शहरों में पहुंचने व रहने वाले नागरिकों को लापता बच्चों‌ के फोटो मिलने से वह बच्चे उनके शहर में दिखाई देने पर उनके संबंध में जानकारी संबंधितों को बता सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.