अद्भुत ! भोपाल में एक साल पहले स्वीकृत हुई रोड, डिप्टी सिटी इंजीनियर को नहीं पता कहां बननी है

Updated on 11-12-2025 12:49 PM
भोपाल। नगर निगम की बुधवार को हुई टाइम-लिमिट (टीएल) बैठक एक बार फिर इंजीनियरों की लापरवाही के मुद्दों से घिर गई। बैठक की शुरुआत में निगमायुक्त संस्कृति जैन ने डिप्टी सिटी इंजीनियरों से पूर्व में दिए गए निर्देशों की स्थिति रिपोर्ट मांगी, लेकिन कोई भी अपनी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई।आईएसबीटी स्थित नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में अपर आयुक्त, सहायक आयुक्त, डिप्टी सिटी इंजीनियर और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में आयुक्त ने पूर्व में जारी निर्देशों के क्रियान्वयन का फील्ड बैक लिया और कई खामियों की पहचान की। बैठक के अंत में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि फील्ड रिपोर्ट समय पर दी जाए और स्वीकृत कार्यों को लंबित रखने पर कार्रवाई की जाएगी।

इंजीनियर को नहीं पता कौनसी रोड बननी है

बैठक के दौरान सबसे अधिक सवाल जोन 14 के डिप्टी सिटी इंजीनियर बृजेश कौशल से पूछे गए। आयुक्त ने सवाल किया कि वर्ष 2014 में स्वीकृत एक महत्वपूर्ण रोड का काम अब तक क्यों नहीं किया गया। साथ ही पूछा गया कि क्या उन्हें यह पता है कि यह रोड किस स्थान पर बननी है। इस पर बृजेश कौशल ने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार, वे जोन 14 की कई महत्वपूर्ण फाइलें लंबे समय से अपनी कार में रखकर घूम रहे थे, जिसकी जानकारी पहले ही आयुक्त तक पहुंच चुकी थी।

कर्मचारी बढ़ने पर जताई हैरानी

वेतन फाइलों की जांच के दौरान आयु

क्त कर्मचारियों की संख्या बढ़े होने पर आश्चर्यचकित रह गईं। उन्होंने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा से पूछा कि कर्मचारियों की संख्या अचानक कैसे बढ़ गई। बताया गया कि कुछ फाइलों में नेताओं के करीबी लोगों के नाम शामिल किए गए थे। इस पर आयुक्त ने सभी जोनों के एएचओ को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की उपस्थिति हाजिरी रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.