IND vs AUS: एरोन फिंच का ऐलान

Updated on 20-09-2022 05:36 PM

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने भारत के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व ऐलान कर दिया है कि स्टीव स्मिथ इस सीरीज में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने कुछ अहम खिलाड़ियों को मिस करेगा। टॉप 6 में मार्श के अलावा वह डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टायनिस के सेवाएं नहीं ले पाएंगे, वहीं मिशेल स्टार्क निगल्स के चलते बाहर हैं। ऐसे में एरोन फिंच के सामने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी चुनौती होगी।

फिच ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा 'सबसे अधिक संभावना है कि वह (स्टीव स्मिथ) इस सीरीज में मिचेल मार्श के बाहर होने के कारण नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। स्टीव के पास जो गुण हैं, हम उन्हें जानते हैं। वह उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने कभी भी खेल के सभी प्रारूपों में खेला है। इसलिए हम जानते हैं कि उनके पास क्या कौशल और खेल की समझ है, साथ ही उनके पास जो टैक्टिकल कौशल है। इसलिए हम वास्तव में आश्वस्त हैं कि टीम के ढांचे के भीतर उन्हें चाहे जो भी भूमिका निभानी हो, वह बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं।'

भारत के खिलाफ पहले टी20 से पहले स्टीव स्मिथ की कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें वह कम्फर्ट जोन से बाहर आकर स्वीप शॉट और लैट शॉट खेलने का प्रयास करते हुए नजर आएं। जब इस बारे में फिंच से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आधुनिक समय के महान खिलाड़ी अपने खेल में नए स्कोरिंग विकल्प जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा 'ऐसा कुछ नहीं है जैसे हमने विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में स्वीप शॉट खेलने के बारे में बात की है, लेकिन यह एक अभ्यास था कि खिलाड़ियों को मिडिल ओवर में क्या सामना करना पड़ सकता है। आप कभी भी उस शॉट को अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेलना चाहते आना चाहते जिसका आपने अभ्यास ना किया हो। टीम के कुछ लोग सिर्फ विकल्प खुले रखने के लिए अपने खेल में स्वीप और लैप्स जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.