IND W vs ENG W: भारत बैटिंग-बॉलिंग दोनों में हुआ फेल, इंग्लैंड ने 9 विकेट से रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त

Updated on 11-09-2022 06:02 PM
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए पहले टी20 में भारत को 9 विकेट से रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही फीकी नजर आई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया के लिए टॉप स्कोरर दीप्ति शर्मा रहीं जिन्होंने 7वें नंबर पर आकर 29 रनों की नाबाद पारी खेली। इस आसान से स्कोर को इंग्लैंड ने 7 ओवर और 9 विकेट शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। सीरीज का अगला मुकाबला डर्बी के काउंटी ग्राउंड में 13 सितंबर को खेला जाएगा।
 
इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए स्मृति मंधाना (23) और शेफाली वर्मा (14) ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 30 रन तो जोड़े थे, मगर दोनों ही बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। पावरप्ले में भारत ने इन दोनों खिलाड़ियों के विकेट खोकर 47 रन बनाए थे। अच्छी शुरुआत का फायदा मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज नहीं उठा सके। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत ने 20 रन की पारी खेली। अंत में दीप्ति ने आकर 24 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाकर भारत को 132 के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए सारा ग्लेन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
 
इस छोटे स्कोर को डिफेंड करने उतरी भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों की इंग्लैंड ने जमकर धुनाई की। सोफिया डंकले ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 61 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं ऐलिस कैप्सी भी 20 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इंग्लैंड को एकमात्र झटका स्नेह राणा ने डेनिएल व्याट को 24 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। रेनुका सिंह (5.80) को छोड़कर हर भारतीय गेंदबाज ने 10 से अधिक इकॉन्मी से रन खर्च किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.