भारत, चीन ने संघर्ष के शेष इलाकों से पीछे हटने के प्रस्तावों पर चर्चा की

Updated on 23-02-2023 06:45 PM
नई दिल्ली: भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर टकराव वाले बाकी के इलाकों से पीछे हटने के प्रस्तावों पर ‘खुले और रचनात्मक’ तरीके से चर्चा की और जल्द ही किसी तीरीख पर अगले दौर की सैन्य स्तर की बातचीत करने पर सहमति जताई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने बीजिंग में भारत-चीन सीमा मामलों पर विचार-विमर्श और समन्वय के कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की आमने-सामने की बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा की।
मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने पश्चिमी सेक्टर में भारत-चीन सीमा क्षेत्रों वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति की समीक्षा की और शेष क्षेत्रों से पीछे हटने के प्रस्तावों पर खुले और रचनात्मक तरीके से चर्चा की जिससे इस सेक्टर में एलएसी पर शांति एवं अमन बहाल किया जा सके और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए माहौल कायम किया जा सके।’
    बयान के अनुसार, वर्तमान समझौते और प्रोटोकॉल के तहत इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए दोनों पक्षों ने जल्द ही किसी तिथि को अगले (18वें) चरण की वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता आयोजित करने पर सहमति जाहिर की।
    विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने सैन्य और राजनयिक माध्यमों से चर्चा जारी रखने पर सहमति जताई। इसमें कहा गया है कि 26वें चरण की भारत चीन-सीमा मामलों पर विचार-विमर्श और समन्वय के कार्यकारी तंत्र (The Working Mechanism for Consultation and Coordination on India-China Border Affairs) की बैठक बीजिंग में 22 फरवरी 2023 को आमने सामने बैठकर हुई।

    इसमें भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने किया। चीनी पक्ष का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय में सीमा और समुद्री मामलों के विभाग के महानिदेशक ने किया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
     01 August 2026
    जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
     01 August 2026
    श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
     01 August 2026
    बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
     01 August 2026
    अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
     31 July 2026
    नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
     31 July 2026
    मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
     31 July 2026
    पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
     31 July 2026
    मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
    Advt.