अरब सागर में भारत ने दागी ब्रह्मोस मिसाइल, कंगाल पाकिस्तान की उड़ी नींद! अपने ही मुल्क को कोसने लगी अवाम

Updated on 06-03-2023 05:51 PM
इस्लामाबाद : भारतीय नौसेना ने रविवार को ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। नौसेना ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए बताया कि मिसाइल ने अरब सागर में अपने टारगेट को सटीकता से निशाना बनाया। खास बात यह कि इस ब्रह्मोस मिसाइल का बूस्टर 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत डीआरडीओ में डिजाइन किया गया है। भारत के इस मिसाइल टेस्ट लॉन्च ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। अरब सागर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के किनारों से मिलता है। ऐसे में पाकिस्तान इस टेस्ट से और ज्यादा घबराया हुआ है।
पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत एस खान ने भारतीय नौसेना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय अपनी समुद्री रक्षा को लगातार मजबूत कर रहे हैं। पाकिस्तानी अभी भी समुद्र में खोए हुए हैं।' उनके ट्वीट पर कई पाकिस्तानियों ने भारत से तुलना करते हुए अपने ही मुल्क पर जमकर गुस्सा निकाला। एक यूजर ने लिखा, 'पैसा कहां है वजाहत? भारत के साथ हथियारों की रेस अब खत्म हो चुकी है। आर्म्स रेस का अब कोई मतलब नहीं है।'

लोगों ने सेना को टैग कर कहा- बेगैरत!

एक यूजर ने पाकिस्तानी सेना को टैग करते हुए लिखा, 'ये बेगैरत इमरान खान के पीछे पड़े हुए हैं... लानत है इन पर।' एक दूसरी यूजर ने पाकिस्तानी सेना और इस्लामाबाद पुलिस को टैग कर लिखा, 'ये लोगों पर तो पहले चला लें मिसाइलें! बेगैरत के बच्चे।' एक यूजर ने लिखा, 'इंडियन्स हमसे बहुत आगे हैं। हमें हर तरफ से उलझा दिया है। हम कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। किस कदर लोग आगे निकल गए हैं।' एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'हमारा ध्यान उस ओर नहीं है क्योंकि हम समुद्र को खाली करना चाहते हैं और डीएचए के लिए जमीन का इस्तेमाल करना चाहते हैं।'

प्रवासी पाकिस्तानी भी कर रहे भारत की तारीफ

यह पहली बार नहीं हो रहा जब कंगाली से तंग आ चुके पाकिस्तानी अपने मुल्क को कोस रहे हैं और भारत की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तानी अमेरिकी बिजनसमैन साजिद एन तरार ने भारत की ओर से जी-20 सम्मेलन की मेजबानी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि एक देश कूटनीतिक सफलता की बुलंदियों को छू रहा है और दूसरा 'भ्रष्टाचार' में डूबा है। 'दक्षिण एशिया में कितना विरोधाभास है।' पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अब इसका असर पाकिस्तानी अवाम की 'राष्ट्रवादी भावना' पर भी देखने को मिल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.