यूक्रेन में रूसी युद्ध की फंडिंग कर रहा भारत... NATO में अमेरिकी राजदूत का नया हमला, और ज्‍यादा प्रतिबंध लगाने की मांग

Updated on 11-09-2025 02:07 PM
ब्रसेल्स: अमेरिका के नेतृत्व वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में अमेरिकी राजदूत मैथ्यू व्हिटेकर ने यूक्रेन युद्ध के लिए भारत पर हमला बोला है। व्हिटेकर ने भारत पर यूक्रेन में चल रहे रूस के सैन्य अभियान की फंडिंग का आरोप लगाया। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों को रूसी तेल की बिक्री से यू्क्रेन में मॉस्को के सैन्य अभियान का वित्तपोषण हो रहा है। व्हिटेकर ने मॉस्को पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए इन देशों पर अतिरिक्त प्रतिबंध और टैरिफ लगाने की अपील की।

अमेरिकी मीडिया ब्रॉडकास्टर फॉक्स पर व्हिटेकर ने दावा किया कि रूस की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ रही है और तेल से होने वाली आय युद्ध के लिए धन जुटाने का मुख्य स्रोत बनी हुई है। व्हिटेकर ने जोर देकर कहा कि किसी भी अतिरिक्त प्रतिबंध और शुल्क को यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ कोऑर्डिनेट किया जाना चाहिए ताकि साफ संदेश दिया जा सके कि यूक्रेन में मॉस्को की आक्रामकता अस्वीकार्य है।

चीन और ब्राजील पर भी निशाना

व्हिटेकर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि इस युद्ध के लिए जो पैसा खर्च हो रहा है, वह भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों को तेल की बिक्री से आ रहा है। मुझे लगता है कि अगले चरण में पुतिन के लिए व्यापार की लागत बढ़ाने और राजस्व को कम करने के लिए अतिरिक्त प्रतिबंध और शुल्क लगाने होंगे। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि रूस की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जा सकती। यूक्रेन में जारी मौत और विनाश को रोकना होगा।

अमेरिका लगातार भारत पर लगा रहा आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगातार निशाना साधा है। ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीद के लिए 25 प्रतिशत का अलग टैरिफ लगाया है, जिसके बाद भारतीय सामानों पर शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि भारत को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि यूरोपीय संघ अभी भी रूसी गैस का महत्वपूर्ण खरीदार बना हुआ है और चीन रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.