जी-20 वर्ष में भारत ‘विश्व को’ और विश्व ‘भारत को’ तैयार कर रहा: जयशंकर
Updated on
10-03-2023 07:54 PM
नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत के जी20 अध्यक्षता वर्ष में देश ‘विश्व को तैयार’ कर रहा है और विश्व ‘भारत को तैयार’ कर रहा है। जयशंकर ने ‘गोल्डन हवेली’ का उद्घाटन किया, जो चांदनी चौक में स्थित है। इस हवेली का कायाकल्प बीजेपी नेता विजय गोयल की तरफ से कराया गया है। विदेश मंत्री जयशंकर हवेली में एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके और हवेली के तीनों तलों पर जाकर बारीकी से कमरों को देखा।
विदेश मंत्री हवेली में बैठकर कत्थक नृत्य और चांदनी चौक के स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। इस दौरान अन्य मेहमान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘आज गोल्डन हवेली, धरमपुरा का उद्घाटन कर प्रसन्नता हुई। इस अवसर के लिए विजय गोयल को धन्यवाद। हमारी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटन और रोजगार सृजन का विस्तार हो रहा है।’
गोयल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हवेली के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर जयशंकर ने कहा कि इस खूबसूरत विविधता वाले देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी विरासत और संरक्षण पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आज हम सभी अपनी संस्कृति एवं विरासत को समर्पण के साथ आगे बढ़ाने और संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
जयशंकर ने कहा, ‘पर्यटन आज दुनिया में सबसे लाभकारी और सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाला उद्योग है। हमारी सरकार पर्यटन, रोजगार, संस्कृति और विरासत पर ध्यान केंद्रित कर रही है।’
गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि ‘गोल्डन हवेली’ का जीर्णोद्धार करने में चार साल लग गए। उन्होंने बताया कि हवेली के संरक्षण कार्य के दौरान सबसे बड़ी चुनौती इसके मूल स्वरूप को बरकरार रखना था, क्योंकि हवेली अपने अधिक वजन के कारण नीचे झुक रही थी।
गोयल ‘हेरिटेज इंडिया फाउंडेशन’ के अध्यक्ष भी हैं। गोयल ने कहा, ‘यह हवेली प्रसिद्ध जौहरी बाजार दरीबा और किनारी बाजार के करीब है। यदि आप हवेली की छत पर जाते हैं, तो आप जामा मस्जिद, लाल किला, गौरीशंकर मंदिर, जैन मंदिर और गुरुद्वारा शीशगंज देख सकते हैं।’
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…