भारत वैज्ञानिकों की वजह से चांद पर पहुंचा, पाकिस्‍तान के साइंटिस्ट सुई भी नहीं बना सकते... मौलवी ने दिखाया आईना

Updated on 13-09-2023 01:42 PM
इस्‍लामाबाद: भारत समेत पूरी दुनिया अभी तक चंद्रयान 3 की सफलता के हैंगओवर में डूबी है। हर कहीं अंतरिक्ष में भारत की इस उपलब्धि की तारीफ हो रही है और भारतीय वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई जा रही है। अब पाकिस्‍तान के एक मौलवी ने भी भारत के वैज्ञानिकों को शाबाशी दी है। उन्‍होंने कहा है कि भारत चांद पर पहुंच गया है और पाकिस्‍तान के वैज्ञानिक एक सुई तक नहीं बना सकते हैं। मौलवी का यह वीडियो आने के बाद भारत में भी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं मौलवी ने दरअसल पाकिस्‍तान को आईना दिखाया है।

पाकिस्‍तान के वैज्ञानिक नकारा
पाकिस्तान के एक मौलवी इब्तिसाम इलाही जहीर ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नाकामी के लिए अपने देश के वैज्ञानिकों को जिम्मेदार ठहराया है। एक वीडियो में जहीर को कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत ने अपने वैज्ञानिकों की वजह से अपने चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 में इतनी बड़ी सफलता हासिल है। मौलवी जहीर वीडियो में कह रहे हैं, 'क्‍या भारत को हिंदू पंडितों नें चांद पर पहुंचाया या अमेरिकाअपने पादरियों की वजह से चांद तक पहुंचा। भारत आज अगर चांद पर है तो अपने वैज्ञानिकों की वजह से है। और पाकिस्‍तान के वैज्ञानिक एक सुई तक नहीं बना सकते हैं इतने नाकारा हैं।' इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी धर्मनिरपेक्षों और उदारवादियों के इस तर्क को खारिज कर दिया कि इस्लाम पाकिस्तान की वैज्ञानिक प्रगति में बाधा हैं।

कौन हैं मौलवी जहीर
मौलवी एक आलोचक को जवाब दे रहे थे जिन्‍होंने कहा था कि इस्‍लामिक नीतियां देश के बुरे हालातों के लिए जिम्‍मेदार हैं। उनकी मानें तो पाकिस्‍तान के वैज्ञानिकों की अंतरिक्ष में उपलब्धियां जीरो हैं। मौलवी जहीर वर्तमान में मरकजी जमीयत अहल ए हदीस के मुख्य आयोजक और कुरान ओ सुन्नत मूवमेंट पाकिस्तान के अध्यक्ष हैं। उनके कई बयान पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2022 में जब तत्‍कालीन पाकिस्‍तानी मंत्री हिना रब्‍बानी खार ने तालिबान के साथ मीटिंग की थी तो जहीर ने पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को विदेश नीति पर लेक्‍चर दिया था। उन्‍होंने कहा था कि तालिबान से बाचतीत करने के लिए एक महिला की जगह किसी मर्द को भेजना चाहिए था।

भारत के कसीदे पढ़ती दुनिया
भारत चंद्रयान-3 के साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। इसके साथ ही दो सितंबर को इसरो ने आदित्‍य एल1 के साथ ही सोलर मिशन की तरफ भी कदम बढ़ा दिया है। जहां चंद्रयान-3 के लिए पूरी दुनिया से भारत और भारतीय वैज्ञानिकों को तालियां मिलीं तो वहीं सोलर मिशन को भी काफी सराहा जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.