संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्‍तानी आतंकवाद पर भारत की दहाड़, जमकर बोला हमला, दुनिया को दिखाया 'आतंक‍िस्‍तान' का असली चेहरा

Updated on 04-10-2024 02:12 PM
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान को सुनाया है। यूएन में भारत के प्रतिनिधि ने गुरुवार को कहा, 'आतंकवाद दुनिया की शांति के लिए खतरा है। आतंकवाद पूरी दुनिया की सुरक्षा पर बड़ा खतरा है। क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क भी इनमें से एक हैं। आतंकियों ने टेक्नोलॉजी से अपनी ताकत बढ़ा ली है। वह आज के समय ड्रोन से लैस हो चुके हैं। आतंकवाद से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से हराया जा सकता है, जो कि राजनीतिक बंटवारे के कारण भ्रामक बना हुआ है।'

भारत की ओर से आगे कहा गया कि आतंकवाद से कैसे लड़ा जाए इस पर दुनिया अभी एकमत नहीं हो सकी है। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, 'आतंकवाद पर दुनिया 9/11 के हमलों के बाद जागी है। नवंबर 1996 में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर एक व्यापक सम्मेलन के पहले मसौदे को प्रसारित करने की पहल की। इसे लगभग 30 वर्ष होने वाले हैं पर सहमति नहीं बनी है।' भारत ने आगे पाकिस्तान की ओर से भेजे जाने वाले आतंकवाद का भी जिक्र किया।

पाकिस्तान को जमकर सुनाया


भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, 'दुनिया ने जब आतंकवाद को गंभीरता से नहीं लिया था तब से भारत सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। पिछले तीन दशक में भारत के हजारों लोग मारे गए हैं। 2008 का मुंबई आतंकी हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला और 2019 में पुलवामा में आत्मघाती हमला इनमें से एक है। भारत जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए आतंकवाद से लड़ेगा।'

खुद को पीड़ित दिखाता है पाकिस्तान


उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे देशों के कारण 15 साल बाद भी 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आज भी सरकारी सुविधाओं के साथ इन देशों में घूमते हैं। ऐसे देश सिर्फ आतंकवाद को उचित ही नहीं ठहराते,बल्कि इनकी सरकारें और एजेंसियां इसे अपनी स्टेट पॉलिसी बना लेती हैं। अपने कुख्यात एजेंडे से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे देश खुद को आतंकवाद पीड़ित के रूप में पेश करते हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैसे लश्कर ए तैयबा, जैश ये मोहम्मद भारत की जमीन पर हमले करते रहे हैं। मजबूत कानूनी ढांचा स्थापित करने की जरूरत है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.