दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में भारत का डंका, 2 को मिली जगह, जानें टॉप पर कौन

Updated on 06-07-2026 01:08 PM
पेरिस: साल 2026 के लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट की लिस्ट जारी हो गई है। इस सूची में भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ी पहचान मिली है। 'प्रिक्स वर्साय' की साल 2026 की दुनिया के सबसे एयरपोर्ट की सूची में भारत के दो एयरपोर्ट ने जगह बनाई है। पिछले महीने जून में घोषित किए इन अवार्ड्स में दुनिया भर के 7 एयरपोर्ट को शामिल किया गया है, जो मॉडर्न डिजाइन, सस्टेनिबिलिटी, क्षेत्रीय पहचान और यात्रियों को बेहतरीन अनुभव पेश करते हैं। आइए दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट पर नजर डालते हैं

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट


1- ग्वागंझू इंटरनेशनल एयरपोर्ट, टर्मिनल 3

ग्वांगझू को चीन का फूलो का शहर कहा जाता है। इसके इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 को सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है। इस नए टर्मिनल को बादल, पानी और फूलों को घुमावदार आकृतियों, छतों, बगीचों और रोशनी से भरे खुले हिस्सों के साथ मिलाकर दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट इमारतों में से एक बनाया है। इसकी सबसे खास विशेषता चीन के किसी भी एयरपोर्ट पर मौजूद सबसे ऊंचा खुला पब्लिक ऑब्जर्वेशन डेक है।

2- फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट, टर्मिनल 3

जर्मनी के इस एयरपोर्ट ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। फ्रैंकफर्ट के नए टर्मिनल को सड़कों, प्लाजा और आस-पड़ोस के चौराहों जैसी जगहों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। टर्मिनल का ज्यादातर हिस्सा मॉड्यूलर तरीके से डिजाइन किया गया है।

3- गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, टर्मिनल 2

असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नायाब डिजाइन को दुनिया में पहचान मिली है। इसे खूबसूरत एयरपोर्ट की लिस्ट में नंबर 3 पर रखा गया है। इसका नया टर्मिनल बैम्बू ऑर्किड से प्रेरित है, जो पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पाया जाने वाला नाजुक गुलाबी फूल है। एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में यहां 65.7 लाख यात्री गुजरे।

4- नवी मुंबई एयरपोर्ट, टर्मिनल 1

भारत के मुंबई में स्थित एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की सबसे बड़ी खासियत शानदार छत है, जो तैरती हुई कमल की पंखुड़ियों जैसी दिखती है। इन्हें इस तरह बनाया गया है जिससे ये प्राकृतिक रोशनी और हवा को अंदर ला सकें। इससे इमारत की ऊर्जा खपत काफी कम हो जाती है।

5- टेको इंटरनेशनल एयरपोर्ट

कंबोडिया स्थित टेकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विशाल और लहरदार कैनोपी टर्मिनल के बीच में महल या मंदिर की छत की तरह ऊपर उठता है। इसे सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में पांचवें नंबर पर रखा गया है।

6- पिट्सबर्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में स्थित पिट्सबर्ग के नए एयरपोर्ट की छत पहाड़ों की तरह लहरदार और मुड़ी हुई है। यह इमारत पश्चिमी पेंसिल्वेनिया के जंगली इलाके से प्रेरित है। इसके 38 स्टील के खंबे शाखाओं की तरह फैलते हैं, जिससे टर्मिनल में एक जंगल जैसा माहौल बनता है।

7- सैन डिएगो एयरपोर्ट, टर्मिनल 1

इसकी खास बनावट 244 मीटर लंबी मुड़ी हुई कांच दीवार है, जो टर्मिनल 1 तक फैली हुई है। यह दीवार शहर धूप को तो अंदर लाती है, लेकिन डिपार्चर हॉल को ग्रीनहाउस नहीं बनने देती है। यह अमेरिका का सबसे व्यस्त सिंगल रनवे वाला एयरपोर्ट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.