'बलूचिस्‍तान, सिंधुदेश से रक्षा समझौता करे भारत', कार‍गिल व‍िजय द‍िवस पर बोले बलोच, मुनीर-शहबाज को चेतावनी

Updated on 27-07-2026 03:33 PM
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों पुराना पड़ोसी और दोस्त करते हुए कारगिल विजय दिवस की बधाई भी दी है। यह पाकिस्तानी आर्मी और सरकार को सीधे-सीधे चिढ़ाने जैसा है क्योंकि 1999 की इस लड़ाई में पाकिस्तान को भारतीय सेना के सामने हार का सामना करना पड़ा था। मीर ने कहा कि पाकिस्तान की पकड़ बलूचिस्तान पर कमजोर हो रही है और हम आजादी की ओर बढ़ रहे हैं।

मीर यार बलोच ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'कारगिल युद्ध भारत और बलूचिस्तान, भारत और सिंध, भारत और पख्तूनिस्तान के बीच नहीं लड़ा गया था। बल्कि लड़ाई रावलपिंडी में बैठी सेना की आतंकवादी सोच और बहादुर भारतीय सेना के बीच लड़ा गया था। इस्लामाबाद की किराए की सेना को भारतीय सेना ने बुरी तरह हराया था। पाकिस्तान की गैर-पेशेवर सेना ने हताहतों की संख्या कम दिखाने के लिए अपने सैनिकों के शवों को वहीं छोड़ दिया था। यही तरीका पाकिस्तान सेना बलूचिस्तान में अपना रही है, जहां वह अपने मारे गए सैनिकों की लाश लेने का दावा तक नहीं करती है।'


'भारत से पुराने संबंध'

मीर ने आगे लिखा, 'बलूच, सिंधी और पख्तून लोगों के भारतीयों के साथ सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंध हैं। हम अपने दोस्ताना रिश्तों को सहयोग के अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, जिससे व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में स्थायी शांति और दीर्घकालिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। समय आ गया है कि दिल्ली बलूचिस्तान गणराज्य, सिंधदेश और पख्तूनिस्तान के नेतृत्व से संपर्क करे और रक्षा समझौते करे।'

मीर ने आगे कहा कि भारत को पाकिस्तान से बलूच और सिंध के समुद्री और तटीय इलाकों को खाली करने और कश्मीर व पख्तूनिस्तान से हटने के लिए कहें। रावलपिंडी के पंजाबी मुस्लिम अभिजात वर्ग का आतंकवादी ढांचा तब तक नहीं टिक पाएगा जब बलूच, सिंधी, कश्मीरी, गिलगिटी और पख्तून पाकिस्तानी गुलामी की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे।

'बलूचिस्तान की कौम जीतेगी'

मीर यार ने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो साझा किया है,जिसमें बलूच बच्चे पाकिस्तानी पुलिस की गाड़ी पर जूते मार रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान गणराज्य की बहादुर और देशभक्त बलूच कौम यह युद्ध जीत रही है।

पाकिस्तान की हमलावर बाहरी ताकतें पहले ही अपनी पकड़ खो चुकी हैं। हमारे बच्चे ही बलूचिस्तान की भविष्य की सेना, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, विधायक, प्रोफेसर, शिक्षक, राजदूत और बलूचिस्तान गणराज्य की असली संपत्ति हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.