आज लेबनान से भिड़ेगा भारत, सैफ फुटबॉल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की अहम जंग

Updated on 01-07-2023 08:06 PM
बेंगलुरु: भारतीय टीम सैफ फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज लेबनान की मजबूत टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम को अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री से एक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गत चैंपियन भारत ने ग्रुप-ए से कुवैत के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि लेबनान ने ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-चार चरण का टिकट पक्का किया। छेत्री शानदार लय में हैं और वह तीन मैचों में पांच गोल के साथ टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष पर हैं। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ गोल की हैटट्रिक भी शामिल है।
  • कुवैत Vs बांग्लादेश: दोपहर 3:30 बजे से
  • भारत Vs लेबनान : शाम 7:30 बजे
  • टेलिकास्ट: डीडी भारती और फैनकोड ऐप पर

डिफेंस में चाहिए मजबूती: लेबनान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत के लिए छेत्री पर निर्भरता घातक हो सकती है। सहल अब्दुल समद, महेश सिंह और उदांता सिंह जैसे खिलाड़ियों को अपने कप्तान का साथ देने के लिए आगे आना होगा। टीम को रक्षापंक्ति से अपने दमदार खेल को जारी रखने की उम्मीद होगी। टीम ने पिछले नौ मैचों में सिर्फ एक गोल गंवाया है और वह भी कुवैत के खिलाफ आत्मघाती गोल था।

फीफा रैंकिंग्स
  • भारत- 100
  • लेबनान -102
साथ नहीं होंगे कोच स्टिमक: भारत ने लेबनान के खिलाफ दो हालिया मुकाबलों में सकारात्मक परिणाम हासिल किए। भारत ने इस महीने की शुरुआत में ओडिशा में इंटरकॉन्टिनेंटल कप के लीग मैच में लेबनान को गोलरहित ड्रॉ पर रोका और टूर्नामेंट के फाइनल में उसे 2-0 से हराया। भारतीय टीम को एक बार फिर से हेड कोच इगोर स्टिमक की सेवाएं नहीं मिलेंगी। कुवैत के खिलाफ मैच के दौरान क्रोएशिया के इस पूर्व खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान दूसरी बार रेड कार्ड दिखाया गया था।

आमने-सामने
  • कुल मैच - 8
  • भारत जीता - 2
  • लेबनान जीता - 3
  • ड्रॉ - 3

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.