भारत चाहेगा हर हाल में जीते पाकिस्तान, वर्ना सेमीफाइनल में सफर हो सकता है खत्म!

Updated on 21-02-2023 09:12 PM
कैबेखा: भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप दो में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बारिश से प्रभावित अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को डकवर्थ-लुईस पद्धति से पांच रन से हराया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। बारिश के कारण मैच को रोकने के समय आयरलैंड ने 8.2 ओवर में दो विकेट पर 54 रन बनाए थे। भारत ने लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के अंतिम चार में जगह बनाई है।


इस तरह से भारत सेमीफाइनल में पहुंच तो गया है, लेकिन टीम इंडिया आज चाह रही होगी कि पाकिस्तान अपना मुकाबला बड़े अंतर से जीते। दरअसल, पाकिस्तान और भारत एक ही ग्रुप में हैं। पाकिस्तान तो बाहर हो चुका है, लेकिन वह आज आखिरी मैच इंग्लैंड से खेलेगा। इंग्लैंड फिलहाल ग्रुप में भारत के बराबर 6 अंकों के साथ रन रेट बेहतर होने की वजह से टॉप पर है, लेकिन बड़े अंतर से हारता है तो वह दूसरे नंबर पर खिसक सकता है।
    क्यों भारत चाहेगा पाकिस्तान बड़े अंतर से जीते
    अगर इंग्लैंड दूसरे नंबर पर खिसकता है तो उसका मुकबला 23 फरवरी गुरुवार को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत रनरअप है और उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी, जबकि मौजूदा टूर्नामेंट में कंगारू टीम अपने सभी मैच जीती है। ऐसे में वह कम से कम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से नहीं भिड़ना चाहेगा। दूसरी ओर, ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर फिलहाल न्यूजीलैंड है, लेकिन साउथ अफ्रीका के पास दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका है।

    ऐसे मिलेगा टीम इंडिया को फायदा
    ऐसे में भारत अगर टेबल टॉपर रहता है तो उसकी भिड़ंत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका से हो सकती है। इन दोनों टीमों को हराना भारत के लिए कहीं आसान होगा। एक और बात, भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड खिताब की दावेदार हैं। अगर ये टीमें भिड़ती हैं तो किसी एक की छुट्टी हो जाएगी।

    नंबर्स गेम
    3 हजार रन टी20 इंटरनैशनल में पूरा करने वाली तीसरी भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर। उनसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ही ऐसा कर सके हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.