प्राचीन नगरी चंदेरी के कण-कण में व्याप्त है भारत की संस्कृति - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 07-03-2024 12:08 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्राचीन नगरी चंदेरी के हर एक कोने और पत्थर (कण-कण) में भारत की संस्कृति विद्यमान है। चंदेरी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अशोकनगर के चंदेरी में देश के पहले “क्रॉफ्ट हेण्डलूम टूरिज्म विलेज” के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत व्यक्तित्व के कारण भारत की विश्व में एक विशिष्ट पहचान बनी है। भगवान श्रीराम की जय-जयकार हुई है, लेकिन अभी भगवान श्रीकृष्ण की मटकी फूटनी बाकी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महाकाल मंदिर के पास श्रीमहालोक का निर्माण कर उसे विश्व प्रसिद्ध बनाया है। उनकी प्रेरणा से प्रदेश सरकार सभी देव-स्थानों को भी विकसित करेगी। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने, गरीब के इलाज की उच्च स्तरीय व्यवस्था और विकास के हर कार्य करने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंदेरी में विद्यार्थियों की उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये सौगात देते हुए कहा कि नई सराय और शाढोरा में नए एक्सीलेंस कॉलेज खोले जायेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंदेरी, मुंगावली और अशोकनगर के 301 करोड़ रूपये से अधिक के 42 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इनमें 228 करोड़ रूपये से अधिक के 8 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 72 करोड़ रूपये से अधिक के 34 विकास और जनहित के कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्रालय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उज्जैन से चंदेरी तक संस्कृत का गौरवशाली इतिहास रहा है। तानसेन की नगरी ग्वालियर है और बैजू बावरा की नगरी चंदेरी है। चंदेरी को मध्यप्रदेश में पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।  केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने प्राणपुर ग्राम में शटल चौक पर “क्रॉफ्ट हेण्डलूम टूरिज्म विलेज” का भ्रमण किया। उन्होंने प्राणपुर ग्राम में परंपरागत रूप से हैंडलूम कार्य कर रहे परिवारों से चर्चा की। हैंडलूम की विशेषताओं, साड़ी, सूट, कपड़ों की जानकारी लेने के साथ परिवारों का पीढ़ियों से कला का संरक्षण करने के लिए बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि चंदेरी का इतिहास शौर्य और गौरव का इतिहास है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का चंदेरी को विकास की सौगातें देने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम स्थल पर भारत सरकार वर्ष मंत्रालय के बुनकर सेवा केंद्र इंदौर द्वारा प्रदेश के हैंडलूम उत्पादों पर लगाई गई प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में प्रदेश की पारंपरिक चंदेरी साड़ी, महेश्वरी साड़ी, बुना हुआ सूती स्टॉल, सारंगपुर चादर, चकधारिया बैगा साड़ी सहित प्राकृतिक रंग से रंगे और हैंड ब्लॉक प्रिंटेड साड़ियों को प्रदर्शित किया गया। अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री विवेक श्रोत्रिय ने “ प्राणपुर क्रॉफ्ट हेण्डलूम टूरिज्म विलेज’’ परियोजना पर प्रकाश डाला। गुना सांसद श्री के.पी. यादव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और स्थानीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। बुनकरों एवं शिल्पकारों की कला को संरक्षित करते हुए बाजार मुहैया कराना प्राथमिकता है। शिल्प-कलाएँ हमारी पारंपरिक कलाओं को जीवित रखती है। साथ ही ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था में भी योगदान देती हैं। 

बुनकरों और शिल्पकारों का ग्राम प्राणपुर

प्राणपुर गाँव, चन्देरी की तराई में लगभग 4 कि.मी. दूरी पर सुरम्य स्थल है। इस गाँव की विशेषता यह है कि गाँव में अधिकांश परिवार (243 घरों में) बुनाई कला से जुड़ें हैं। इनके घर में चल रहे हथकरघे दो-तीन पिढीयों से आज भी उपयोग में लाये जा रहे है। गाँव में पचास से अधिक शिल्पकार बांस, लकडी, पत्थर, गहनें तथा मिट्टी के शिल्प से जुडे है। यह पर्यटकों के लिये विशेष आकर्षण का केन्द्र है।

परियोजनांतर्गत गाँव के पुराने कच्चे पंहुच मार्ग की मरम्मत स्थानीय पत्थरों का उपयोग करके की गई है। गाँव के अन्दर पर्यटक अपने वाहनों से जाकर एक नियत स्थान पर उतरकर गाँव का भ्रमण करते है। यहाँ पर एक पार्किंग स्थल भी विकसित किया गया है। पर्यटकों के लिये विशेष रूप से एक कैफेटेरिया "हेण्डलूम कैफे" का निर्माण किया गया है। प्राणपुर में महिला, पुरुष एवं दिव्यांगजनों के लिये जन-सुविधाओं के साथ पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

पर्यटकों की सुविधाओं एवं मनोरंजन के लिये एक बगीचा विकसित किया गया है, जिसमें एम्फीथियेटर निर्माण किया गया है। टूरिज्म विलेज में स्थानीय समुदाय के सांस्कृतिक दल समय-समय पर पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.