कनाडा में भारतीय छात्र शिवांक की हत्या, टोरंटो कैंपस के पास दिनदहाड़े मारी गई गोली

Updated on 26-12-2025 01:14 PM
ओटावा: कनाडा में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। टोरंटो में यूनिवर्सिटी के पास दिनदहाड़े उनकी हत्या की गई है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को टोरंटो स्कारबोरो यूनिवर्सिटी कैंपस के पास गोलीबारी में 20 साल के भारतीय डॉक्टरेट स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की मौत की जानकारी देते हुए इस घटना पर दुख जताया है। टोरंटो पुलिस ने कहा है कि उसकी टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

भारत के दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'हम कनाडा में टोरंटो स्कारबोरो यूनिवर्सिटी कैंपस के पास एक दुखद गोलीबारी की घटना में युवा भारतीय डॉक्टरेट स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। दूतावास इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जरूरी सहायता दे रहा है।'

पुलिस का आया बयान

टोरंटो पुलिस ने बताया कि शिवांक अवस्थी को मंगलवार को हाइलैंड क्रीक ट्रेल ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में गोली मारी गई। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तब शिवांक दम तोड़ चुके थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
शिवांक की हत्या से टोरंटो स्कारबोरो यूनिवर्सिटी के छात्रों में डर और गुस्सा है। रेडिट पर पोस्ट में एक छात्र ने बताया कि शिवांक अवस्थी तीसरे साल के लाइफ साइंसेज के छात्र थे। कैंपस वैली के अंदर उनको गोली मारे जाने से सुरक्षा के बारे में छात्रों के बीच चिंता पैदा हो गई है। छात्रों का कहना है कि अब वह कैंपस में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

शिवांक अवस्थी टोरंटो स्कारबोरो यूनिवर्सिटी की चीयरलीडिंग टीम के सदस्य थे। उनकी मौत पर टीम ने कहा, 'हम अपने प्यारे शिवांक अवस्थी के अचानक चले जाने से बहुत दुखी और सदमे में हैं। यह याद करते हुए कि कैसे वह अपने प्रोत्साहन और समर्थन से अभ्यास के दौरान सभी का हौसला बढ़ाते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.