अमेरिकी वीजा के वेटिंग टाइम से परेशान भारतीय:ग्रीन कार्ड तो दूर, अब विजिटर वीजा भी मिलना सपना; दो साल करना होगा इंतजार

Updated on 21-09-2022 05:58 PM

फ्लोरिडा में सेटल हो चुके अनिल जेठवानी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन उन्हें दुख है कि शादी में उनके अपने नहीं पहुंच पाएंगे। उनके छोटे भाई समेत 25 करीबी रिश्तेदार भारत में रहते हैं। उन्हें विजिटर वीजा का अपॉइंटमेंट 2024 से पहले नहीं मिल रहा। ऐसे अनेक भारतीय परिवार अमेरिकी वीजा के वेटिंग टाइम से परेशान हैं।

हजारों छात्रों और रोजगार आधारित वीजा पाने की तमन्ना 2023 में भी पूरी नहीं होने जा रही, क्योंकि 2022-23 के लिए एच1बी वर्क वीजा की 65 हजार की सीमा समाप्त हो चुकी है। अब इसके दरवाजे अप्रैल 2024 में ही खुलेंगे। 2019 में अमेरिकी वीजा के लिए लंबित आवेदनों की संख्या 60 हजार से भी कम थी। इसलिए इंटरव्यू का अपॉइंटमेंट हर महीने मिल रहा था।

वीजा अपॉइंटमेंट भी नामुमकिन हो गया है। प्रतीक्षा का समय 700 दिन से ज्यादा हो चुका है। दिल्ली में विजिटर वीजा का वेटिंग टाइम 758 दिन और मुंबई में 752 दिन हो चुका है। हालांकि, अमेरिका का पर्यटन वीजा पाने में ज्यादा समस्या नहीं आ रही है।

4.16 लाख आवेदन इंटरव्यू के लिए पेंडिंग, 3.85 लाख आवेदनों के लिए अभी तारीख ही तय नहीं
अमेरिका के नेशनल वीजा सेंटर की बैकलॉग रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त तक 4,16,856 आवेदन इंटरव्यू के लिए पेंडिंग थे। इनके अलावा 3,84,681 आवेदनों के लिए अभी इंटरव्यू की तारीख तय की जानी है। एक ट्रैवल एजेंसी के एजेंट का कहना है कि इतनी ज्यादा वेटिंग का मतलब यह है कि 2023 के बाद ही वीजा मिलेगा। विजिटर्स वीजा आवेदन की फीस 12 हजार रु. है। लाखों आवेदकों की यह रकम अमेरिकी सरकार के पास पहुंच रही है

सबसे ज्यादा परेशानी युवाओं को, जो स्टूडेंट वीजा चाहते हैं
वीजा की वेटिंग से सबसे ज्यादा परेशानी उन युवाओं को है, जो अमेरिका में पढ़ाई करना चाहते हैं। स्टूडेंट वीजा के लिए वेटिंग टाइम 300 दिन से अधिक हो चुका है।

अमेरिका से ज्यादा मुश्किल हुआ कनाडा जाना

दुनियाभर में ट्रेवल प्री-कोविड स्तर पर आ चुका है, लेकिन, कनाडा व न्यूजीलैंड का वीजा भी आसानी से नहीं मिल रहा। कनाडा का बैकलॉग 24 लाख हो चुका है।

सतर्कता नियम: भारत आने वालों के लिए एयर सुविधा पोर्टल पर सेल्फ डिक्लरेशन जारी रहेगा

विदेश से आ रहे सभी यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर सेल्फ डिक्लरेशन भरना अभी जारी रहेगा। यह एक ऑनलाइन फॉर्म है, जिसमें बोर्डिंग से पहले सभी यात्रियों को अपने पिछले 15 दिन की यात्रा और कोरोना संबंधी जानकारियां भरनी होती हैं।

यात्रियों का तर्क रहता है कि जब कोरोना लगभग खत्म हो चुका है तो इस फॉर्म की जरूरत ही क्या है। इस बारे में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के अफसरों का कहना है कि दुनिया में अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हम एहतियात के तौर पर हर यात्री की डिटेल रख रहे हैं, ताकि बाद में जरूरत पड़ने पर ट्रैकिंग आसान हो सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय और सिविल एविएशन के अफसरों ने 2 सितंबर को बैठक में तय किया था कि सेल्फ डिक्लरेशन की व्यवस्था जारी रहेगी, क्योंकि अभी कई देशों में वैक्सीनेशन कम है। हम ऐहतियात नहीं छोड़ सकते। वैसे भी फॉर्म भरने में एक मिनट का समय लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.