कनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा ऐक्‍शन, 40 राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश, ट्रूडो को बड़ा झटका

Updated on 03-10-2023 01:03 PM

ओटावा/नई दिल्‍ली: खाालिस्‍तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ अब भारत ने बड़ा पलटवार किया है। भारत ने कनाडा से कहा है कि वह अपने 40 राजनयिकों को 10 अक्‍टूबर तक वापस बुला ले। भारत ने यह भी कहा है कि अगर कनाडा ऐसा नहीं करता है तो इन राजनयिकों को भारत में राजनयिक छूट भी नहीं मिलेगी। फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी कनाडा में भारत के कम राजनयिक हैं और मोदी सरकार ने अब कनाडा को भी इतने ही राजनयिक रखने के लिए कहा है। भारत के इस कदम से कनाडा को बड़ा झटका लगने जा रहा है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने जस्टिन ट्रूडो के बयान और एक भारतीय अधिकारी को वापस भेजे जाने के बाद अब कनाडा के खिलाफ जोरदार कदम उठाया है। भारत ने साफ कर दिया है कि कनाडा अपने करीब 40 राजनयिकों को 10 अक्‍टूबर तक वापस बुला ले। इस रिपोर्ट पर कनाडा और भारत सरकार ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत चाहता है कि कनाडा भी नई दिल्‍ली में उतने ही राजनयिक रखे जितने की भारत ने कनाडा में रखे हैं।
 

जयशंकर ने ट्रूडो के आरोपों को किया खारिज, मांगे सबूत


कनाडा ने अपने उच्चायोग में भारत से बहुत ज्‍यादा राजनयिक रखे हैं और उसका कहना है कि 13 लाख की तादाद में कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए यह जरूरी है। इससे उन्‍हें काउंसलर एक्‍सेस मिलने में आसानी होती है। कनाडा के अभी 62 राजनयिक भारत में मौजूद हैं। कनाडा के एक व्‍यक्ति ने कहा कि भारत ने इसमें से 40 लोगों को वापस जाने के लिए कहा है। इससे पहले भारत ने जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद कनाडा के लोगों के वीजा बैन लगाने का ऐलान किया था।

भारत के इस पलटवार से कनाडा के साथ रिश्‍ते अब रसातल में चले गए हैं। वहीं जस्टिन ट्रूडो भारत के निज्‍जर हत्‍याकांड में बार-बार सबूत मांगने के बाद भी अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं दे पाए हैं। इससे पहले ट्रूडो ने दावा किया था कि निज्‍जर की हत्‍या में भारतीय एजेंटों का हाथ है। वह अभी तक अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दे सके हैं और इसी वजह से दुनिया में वह अकेले पड़ गए हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान भी कनाडा के इन आरोपों को खारिज कर दिया था।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.