भारत के प्रॉक्सी... बलूचिस्तान को लेकर तिलमिलाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ, मुल्ला मुनीर ने हिंदुस्तान के खिलाफ उगला जहर

Updated on 23-10-2025 02:25 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व जब भी अंदरूनी या बाहरी मोर्चे पर नाकाम होता है वह जनता के गुस्से से ध्यान भटकाने के लिए भारत के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर देता है। अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने भारत पर पाकिस्तान के अंदर चरमपंथी तत्वों को समर्थन देने का बेबुनियाद और हास्यास्पद आरोप लगाया है। मुनीर ने रावलपिंडी स्थित पाकिस्तान के सेना मुख्यालय में स्थित एक कार्यक्रम में ये बात कही है। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब अफगान तालिबान के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व आम लोगों के निशाने पर है।

भारत पर लगाया प्रॉक्सी खड़ा करने का आरोप

जनरल हेडक्वार्टर में बलूचिस्तान पर 17वीं राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कहा कि बलूचिस्तान में आतंकवादी तत्वों का सफाया करने और स्थायी शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए व्यापक उपाय किए जा रहे हैं। मुल्ला मुनीर के नाम से मशहूर पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने इस दौरान आरोप लगाया कि भारत द्वारा प्रायोजित छद्म संगठन हिंसा को बढ़ावा देने के लिए जनविरोदी और विकास विरोधी बयानबाजी में लगे हुए हैं।

बलूचिस्तान को बताया पाकिस्तान का गौरव

मुनीर ने कहा, 'बलूचिस्तान पाकिस्तान का गौरव है, जहां बेहद जिंदादिल, मजबूत और देशभक्त लोग रहते हैं, जो इसकी असली संपत्ति है।' आईएसपीआर की तरफ से जारी बयान में आगे कहा गया है कि सेना प्रमुख ने संघीय और प्रांतीय सरकारों की विकास योजनाओं के बारे में भी बताया। फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कहा कि भारत से प्रायोजित फितना अल हिंदुस्तान और फितना अल खवारिज हिंसा फैलाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से जन-विरोधी और विकास-विरोधी एजेंडों का प्रचार करते हैं।
पाकिस्तान की सेना BLA, BLF जैसे बलूच विद्रोही संगठनों को फितना अल हिंदुस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सक्रिय टीटीपी को फितना अल खवारिज के नाम से संबोधित करती है। मुनीर ने कहा, 'इन आतंकवादियों का पीछा करने और प्रांत को इस खतरे से मुक्त करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।' इस दौरान आतंकवाद को प्रायोजित करने के मास्टर पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की भी बात की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता चाहता है, लेकिन अपनी क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन का अपने नागरिकों के जीवन कल्याण की रक्षा के लिए दृढ़ और निर्णायक प्रतिक्रिया दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.