जी20 की सफलता पर दुनियाभर में भारत की जय-जय, चीन को लगी मिर्ची, ग्‍लोबल टाइम्‍स ने उगला जहर

Updated on 13-09-2023 01:58 PM
बीजिंग: चीन की लाख कोशिशों के बावजूद भी भारत ने सफलतापूर्वक जी-20 शिखर सम्मेलन करा लिया है। इस शिखर सम्मेलन की सबसे बड़ी चुनौती संयुक्त विज्ञप्ति पर सभी देशों की सहमति थी। लेकिन भारत शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन इसमें कामयाब रहा। पश्चिम और खाड़ी देशों का मीडिया जहां इसे भारत की कामयाबी और डिप्लोमैटिक जीत बताता रहा तो वहीं अब चीन का मीडिया जहर उगलने लगा है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में लिखा कि भारत ग्लोबर पावर बनने का सपना देख रहा है, जो पूरा होना मुश्किल है।

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत आखिरकार संयुक्त घोषणा पत्र पर सहमति बनाने में कामयाब रहा, जिसने उसे एक निरर्थक शिखर सम्मेलन की शर्मिंदगी से बचा लिया। उसने इस बात का भी जिक्र किया कि पहले की मीटिंग में कभी भी सहमति नहीं बनी थी, जो मतभेदों वाली दुनिया से निपटने के लिए भारत का संघर्ष दिखाती है। चीन ने कहा कि संयुक्त घोषणा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जी-20 भूराजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को हल करने का मंच नहीं है।

चीन को चैलेंज मानता है पश्चिम

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि इस शिखर सम्मेलन की कामयाबी दिखाता है कि पश्चिमी देश इसे 'हाइजैक' नहीं कर सके। यह विकासशील देशों और ग्लोबल साउथ की ताकत को दिखाता है। चीन ने लिखा कि आम सहमति पर पहुंचने के लिए पश्चिमी देशों के राजनयिक यूक्रेन से जुड़े शब्द हटाने को तैयार हो गए। क्योंकि वह चाहते थे कि इस सम्मेलन को भारत की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जाए। ग्लोबल टाइम्स ने अल जजीरा की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा, 'पश्चिमी देश चीन की बढ़ती ताकत से चिंतित है और वह भारत को उसके सामने बढ़ाना चाहते हैं।'

हजम नहीं हो रही कामयाबी

ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत की नरेंद्र मोदी सरकार जी-20 को आने वाले चुनाव में फायदे के तौर पर देख रही थी। ग्लोबल टाइम्स ने यह भी कहा कि भारत अपने आप को ग्लोबल साउथ और पश्चिम के बीच एक ब्रिज की तरह देखता है। उसने कहा, 'भारत के महाशक्ति बनने का सपना आदर्शवादी है, लेकिन इससे मिलने वाली असफलताएं बेहद क्रूर हैं। जी-20 में रूस की निंदा की मांग के लिए भारत पश्चिम के दबाव में शुरू से रहा है। भारत रूस के साथ अपनी साझेदारी भी रखना चाहता है, साथ ही अमेरिका को खुश कर रहा है और ग्लोबल साउथ का प्रवक्ता बनने की कोशिश में है।' हालांकि ग्लोबल टाइम्स यह बताना भूल गया कि इसी को सफल डिप्लोमेसी कहा जाता है।

भारत के खिलाफ जहर

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि जी-20 एजेंडे में ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक और जियोपॉलिटिकल विचारों को शामिल किया गया, जिस कारण इसके देशों की उम्मीदें कम हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को खाद्य और ऊर्जा संकट से निपटने पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन इस अवसर से वह गायब है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने चीन से विवाद किए हैं, जिसका लक्ष्य ग्लोबल साउथ के देशों के सामने चीन को नीचा दिखाकर खुद आगे बढ़ना रहा है। यह भारत के प्रमुख शक्ति बनने के सपने को पूरा नहीं होने देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.