सीसीटीवी कैमरे की डेंसिटी के मामले में इंदौर ने लहराया परचम

Updated on 28-10-2022 04:59 PM

इंदौर
 सीसीटीवी कैमरे के मामले में इंदौर ने दुनिया में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सूची सिंगापुर की निजी कंपनी ने जारी की है। इंदौर में प्रति 1000 व्यक्तियों पर कैमरों की डेंसिटी 62.52 है। इस सूची में हैदराबाद (41.52) तीसरे, नई दिल्ली (26.70) चौथे और चेन्नई (24.53) पांचवें स्थान पर है

स्वच्छता में छक्का लगाने के बाद शहर के लिए कैमरे में दूसरे स्थान पर आना गर्व की बात है। सुरक्षा मापदंडों का सर्वे करने वाले सिंगापुर की निजी कंपनी ने हाल ही में एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। कंपनी का दावा है कि इंदौर कैमरे घनत्व के मामले में दूसरे स्थान पर है। जोन-4 के एडिशनल डीसीपी डा. प्रशांत चौबे के मुताबिक पुलिस ने लगातार सीसीटीवी कैमरों में जोर दिया है। कैमकाप अभियान द्वारा भी पब्लिक कैमरों को मुख्यालय के सर्वर से जोड़ा जा चुका है।

कंपनी द्वारा जारी इंडेक्स: एक हजार लोगों पर इतने कैमरे

बीजिंग – 372.80

इंदौर – 62.52

हैदराबाद – 41.80

दिल्ली- 26.70

चेन्नई- 24.53

लंदन-13.35

बैंकाक-7.15

इस्तांबुल-6.97

न्यूयार्क-6.87

बर्लिन-6.24

पेरिस-4.04

टोरंटो-3.05

टोक्यो-1.06

सीसीटीवी कैमरे में ऐसा है इंदौर : बाज जैसे नजर रखते है कैमरे

सीसीटीवी कैमरों के मामले में इंदौर की कुछ सड़के तो ऐसी है कि छोटी-छोटी चीजें भी रिकार्ड हो जाती है। पुलिस ने महूनाका से अन्नपूर्णा रोड़ की एक सड़क को ईगल आईकैम नाम दिया है। यहां लगाए कैमरे बाज जैसी नजर रखते है। पुलिस का दावा है कि कैमरे गाड़ी के नंबर भी स्पष्ट रिकार्ड कर लेते है। इसी तरह खजराना चौराहा (थाना तक) छोटा राजवाड़ा (कनाड़िया रोड़) और सराफा में भी कैमरों का जाल बिछा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.