इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 3 महीने के निचले स्तर पर,जानिए क्या है इसके मायने
Updated on
12-08-2023 01:45 PM
नई दिल्ली: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के कमजोर प्रदर्शन से जून में देश का इंडस्ट्रियल प्रॉडक्शन 3.7 पर्सेंट के साथ तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया। शुक्रवार को National Statistical Office (NSO) की ओर से जारी आंकड़ों से यह बात सामने आई है। Index of Industrial Production (IIP) के संदर्भ में मापी गई फैक्ट्री आउटपुट ग्रोथ जून 2022 में 12.6% रही थी। ऐसा कम आधार प्रभाव के कारण रहा था। IIP का इससे पिछला निचला स्तर मार्च 2023 में 1.9% था। इसके बाद, यह अप्रैल में बढ़कर 4.5% और मई में 5.3% हो गया।
2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान, IIP ग्रोथ 4.5% रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 12.9% थी। ताजा IIP आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रॉडक्शन जून 2023 में 3.1% बढ़ा, जबकि एक साल पहले यह 12.9 % था। जून 2023 में बिजली उत्पादन एक साल पहले के 16.4 % की तुलना में 4.2% बढ़ा। इस दौरान खनन उत्पादन में 7.6% की ग्रोथ हुई, जो एक साल पहले की अवधि में 7.8% थी।
उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत सामान सेगमेंट इस साल जून में 2.2% की ग्रोथ हुई, जबकि एक साल पहले यह 28.6 % थी। महीने के दौरान उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 6.9 % की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले की अवधि में इसमें 25.2% का इजाफा हुआ था।
उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में एक साल पहले के 2.9% की ग्रोथ की तुलना में 1.2% की बढ़ोतरी हुई। इन्फ्रास्ट्रक्चर/कंस्ट्रक्शन वस्तुओं ने एक साल पहले की समान अवधि में 9.4% की तुलना में 11.3 % की ग्रोथ दर्ज की। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में महीने में 5.2% की ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 13.8% थी।
डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बढ़कर 5.84 लाख करोड़ रुपये पर
डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन चालू वित्त वर्ष में अबतक 17.33 % बढ़कर 5.84 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पूरे साल के बजट अनुमान का 32% है। इनकम टैक्स विभाग ने शुक्रवार को बयान में कहा कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 10 अगस्त तक लगातार ग्रोथ जारी है। डायेक्ट टैक्स में पर्सनल इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स शामिल है। मौजूदा वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक सालाना आधार पर व्यापक आधार पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 15.73 % बढ़कर 6.53 लाख करोड़ रुपये रहा। अब तक 69,000 करोड़ रुपये का 'रिफंड' जारी किया गया है। यह पिछले साल की समान अवधि में लौटाई गई रकम के मुकाबले 3.73% अधिक है। विभाग ने कहा कि 'रिफंड' को एडजस्ट करने के बाद डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.84 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17.33 % अधिक है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…