मुख्यमंत्री श्री चौहान से की उद्योगपतियों ने भेंट

Updated on 08-08-2023 06:22 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हेतिच इंडिया और पेप्सिको इंडिया उद्योग समूह के प्रतिनिधियों ने भेंट की तथा प्रदेश में बायो गैस, फर्नीचर फिटिंग्स और खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उद्योगपतियों और निवेशकों का प्रदेश में स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

रिलायंस लगाएगा कम्प्रेस्ड बायो गैस और बायो गैस सघनीकरण संयंत्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान को रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री फरहान अंसारी तथा उपाध्यक्ष श्री विवेक तनेजा ने बताया कि उनका समूह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगभग 1970 करोड़ रूपये के निवेश से 10 कम्प्रेस्ड बायो गैस और 15 बायो गैस सघनीकरण संयंत्र स्थापित कर जैव ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश का इच्छुक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान से रिलायंस के प्रतिनिधियों ने राज्य को होने वाले दीर्घकालिक लाभ और कम्पनी की अपेक्षाओं के संबंध में चर्चा की।

हेतिच इंडिया की फर्नीचर हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण में है विशेषज्ञता

मुख्यमंत्री श्री चौहान से फर्नीचर हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली जर्मन कम्पनी हेतिच इंडिया के प्रबंध संचालक श्री आंद्रे अकोल्ट ने भेंट कर पीथमपुर में 700 करोड़ रूपए के निवेश से स्थापित हो रही कम्पनी की नई इकाई की जानकारी दी। इकाई में लगभग 500 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा। कम्पनी द्वारा पीथमपुर में वर्ष 2020 में 300 करोड़ रूपए के निवेश से एक इकाई स्थापित की जा चुकी है, जिससे लगभग 600 लोगों के लिए रोजगार सृजित हुआ है। हेतिच इंडिया इस इकाई का भी 270 करोड़ रूपए के निवेश के साथ विस्तार कर रही है। कब्जे (हिंज) बनाने की इस इकाई से भी लगभग 600 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।

पेप्सिको उज्जैन में कार्बोनेटेट पेय इकाई स्थापित करने की इच्छुक

मुख्यमंत्री श्री चौहान से पेप्सिको इंडिया के प्रेसीडेंट श्री अहमद अल शेख, चीफ फाइनेंशियल ऑफीसर श्री किशोर मित्रा और चीफ कार्पोरेट अफेयर्स सुश्री गरिमा सिंह ने भेंट की। पेप्सिको विश्वव्यापी उपस्थिति रखने वाली प्रमुख खाद्य और पेय कम्पनी है। पेप्सिको इंडिया लगभग एक हजार 155 करोड़ रूपए के निवेश के साथ विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में खाद्य प्र-संस्करण (कार्बोनेटेट पेय) इकाई स्थापित करने की इच्छुक है, जिसमें लगभग 150 लोगों के लिए रोजगार सृजित होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.