मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर दी जानकारी:1900 करोड़ रुपए की बिजली चोरी का बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ेगा

Updated on 08-04-2025 12:58 PM

मौजूदा वित्तीय वर्ष में बिजली की दरों में औसत 3.46% की बढ़ोतरी हुई है। दरअसल बिजली कंपनी द्वारा 1900 करोड़ रुपए की बिजली चोरी होना बताया गया है। इतनी राशि का भार उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले बिलों में वसूला जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने विद्युत नियामक के सामने याचिका दायर की थी।

इस पर आयोग द्वारा की गई सुनवाई में एक्सपर्ट एवं बिजली कंपनी के रिटायर्ड एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल ने बिजली चोरी और बिजली खरीदी की लागत के गणित पर आपत्ति जताई थी। अग्रवाल ने अब सोमवार को मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर बाकायदा यह गणित समझाया है।

अग्रवाल ने बताया कि बिजली कंपनी का तर्क यह है कि औसत बिजली खरीदी लागत 2.14 रुपए प्रति यूनिट है। इसके 1525 करोड़ रुपए का भार हम झेल लेंगे। इस पर आयोग ने 2.31 रु प्रति यूनिट के हिसाब 1643 करोड़ मंजूर कर दिए।

मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में अग्रवाल ने यह बताया कि बिजली कंपनी की 3564 करोड़ रुपए का भार खुद झेलना था। ऐसा होता तो बिजली दरें बढ़ाने के बजाय कम की जा सकती है। वास्तविकता यह है कि 1928 करोड़ रुपए के अंतर को पाटने के लिए 3.46 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.