छात्राओं के लिए इन्फोसिस रिक्रूटमेंट पूल ड्राइव आज से:आरजीपीवी के पास ऑनलाइन टेस्ट कराने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, प्राइवेट कॉलेज में कराने पड़ रहे

Updated on 09-01-2025 01:49 PM

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में आज से छात्राओं के लिए इंफोसिस रिक्रूटमेंट पूल ड्राइव होने जा रही है। इस ड्राइव में आरजीपीवी से संबद्ध सभी कॉलेजों के बीटेक, एमई, एमटेक की सभी ब्रांच और एमएसीए की करीब 1400 छात्राओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

लेकिन, इस रिक्रूटमेंट ड्राइव का पहला राउंड आरजीपीवी परिसर के बजाय इसी से संबद्ध एक प्राइवेट कॉलेज में हो रहा है। विवि से बाहर हो रही इस ड्राइव के स्थान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, आरजीपीवी के पास ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, जहां एक साथ एक दिन में इतनी संख्या में स्टूडेंट्स का कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट कराया जा सके।

यह स्थिति तब है, जब पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय ने करोड़ों रुपए तकनीकी उपकरणों की खरीदी और सुविधाओं पर खर्च किए हैं। इस ड्राइव में पूरे प्रदेश की छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इन्हें एक निर्धारित चयन प्रक्रिया के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी ऑफर की जाएगी।

इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में सफल छात्राओं का इंटरव्यू राउंड 10 जनवरी को आरजीपीवी कैंपस में ही होंगे। आरजीपीवी के रजिस्ट्रार डॉ. मोहन सेन का कहना है कि टीपीओ द्वारा ये कार्रवाई कुलपति की मंजूरी लेकर की गई है। कुलसचिव कार्यालय के संज्ञान में यह बात नहीं लाई गई।

पीएचडी एग्जाम भी ऑफलाइन कराना पड़ रहा आरजीपीवी ने रिक्रूटमेंट ड्राइव को लेकर 12 दिसंबर को ईमेल किया और 18 दिसंबर तक पात्र छात्रों से आवेदन मांगे। वैन्यु के संबंध में 6 जनवरी को छात्राओं को जानकारी दी। विवि को पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम भी ऑफलाइन कराना पड़ रहा है।

रिक्रूटमेंट के लिए शेड्यूल कंपनी फाइनल करती है यह सिर्फ गर्ल्स स्टूडेंट के लिए एक पूल ड्राइव है। इसमें प्रदेशभर की गर्ल्स स्टूडेंट शामिल हो रही हैं। कंपनी के रिसोर्स पर्सन की सुविधा को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट और विवि के नजदीकी कॉलेज को चुना गया। इंटरव्यू राउंड आरजीपीवी में ही होगा। यह कॉलेज विवि से ही संबद्ध है। रिक्रूटमेंट के लिए शेड्यूल कंपनी द्वारा फाइनल किया जाता है। वैन्यू विवि ने ही तय किया है। विवि कैंपस में भी रिक्रूटमेंट ड्राइव होती है।                   -डॉ. शिखा अग्रवाल, डायरेक्टर, सेंटर फॉर यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.