युवाओं को आत्म-निर्भर बनाने उच्च शिक्षा विभाग की पहल

Updated on 19-10-2022 11:02 PM

प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ अपने कौशल को निखारने और रोजगार को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने उच्च शिक्षा विभाग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में प्रमुख सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि और अपर आयुक्त उच्च शिक्षा श्री कर्मवीर शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि हम उच्च शिक्षा का उपयोग कहाँ और कैसे कर रहे हैं। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उद्योगों की महत्वपूर्ण और आवश्यक भूमिका है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईटी में भविष्य में लगभग तीन लाख से ज्यादा युवाओं की जरूरत होगी। श्री सखलेचा ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग सभी जिले के युवाओं से उनके क्षेत्र में चल रहे उद्योगों का सर्वे कराया जाना चाहिए। इससे न सिर्फ हमें उद्योगों का डाटा मिलेगा बल्कि युवाओं को इस एक्सपोजर से प्रेरणा भी मिलेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को परिपूर्ण शिक्षा की डिग्री मिले, इस उद्देश्य से आज एमएसएमई विभाग के साथ समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में उच्च शिक्षा विभाग के प्रशिक्षित विद्यार्थियों को शामिल कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे। महाविद्यालयों द्वारा कॅरियर अवसर मेले में उद्योग विभाग द्वारा कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किया जायेंगे। डीआईसी और सेडमैप कौशल विकास प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान करेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग और द अमेरिका इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट और मार्केट अलाइनड स्किल फाउन्डेशन में मध्य भी एमओयू हुआ। अपर आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा और एआईएफटी की कृति प्रधान तथा एमएएसएफ की शैलजा प्रधान ने हस्ताक्षर किए। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री शैलेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.