रंग लाई सिंधी महिला पंचायत की पहल, डेढ़ साल में दो सौ से अधिक परिवारों को टूटने से बचाया

Updated on 16-09-2023 03:19 PM
भोपाल। सिंधी समाज के सामाजिक एवं पारिवारिक विवाद हल करने के लिए अनेक संगठन काम कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश संगठनों के पदाधिकारी पुरुष ही हैं। ऐसे में महिलाओं से संबधित मामलों का हल आसानी से नहीं निकल पाता था। अब सिंधी महिला पंचायत ऐसे मामलों का निराकरण करने के लिए आगे आई है। पंचायत ने पिछले डेढ साल में ही दो सौ से अधिक परिवारों को टूटने से बचाया है।

करीब पांच साल पहले संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सिंधी महिला पंचायत का गठन हुआ था। डेढ़ साल पहले इसका पंजीयन कर सेवाभावी महिलाओं को जोड़ा गया। पंचायत अध्यक्ष किरण वाधवानी बताती हैं कि वैसे तो पिछले पांच साल हमने कई परिवारों को टूटने से बचाया, लेकिन पंजीयन के बाद इसे गति मिली है। पंचायत का यह प्रयास रहता है कि विवाद की स्थिति में कोई भी मामला सीधे अदालत तक पहुंचने के बजाय आपसी सहमति और स्नेह से सुलझा लिया जाए।

महिलाएं जानती हैं महिलाओं का दर्द

पंचायत अध्यक्ष किरण वाधवानी बताती हैं कि कई बार ऐसा होता था जब विवाह के बाद मामूली कहासुनी बड़े विवाद का कारण बन जाती थी। ऐसे मामलों में मुख्य पंचायत के सामने पुरुष तो अपना पक्ष मजबूती से रख देते थे, लेकिन महिलाएं अपना दर्द साझा नहीं कर पाती थीं। अब महिलाएं हमसे खुलकर बात करती हैं। उनका पक्ष सुनने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है।

बनाया संरक्षक मंडल

पंचायत ने हाल ही में नगर के पांच प्रबुद्धजनों को संरक्षक मंडल में भी शामिल किया है ताकि किसी विवाद की स्थिति में केवल महिलाओं का पक्ष सुनकर निर्णय लेने के बजाय पुरुषों का पक्ष सुनने के बाद ही कोई फैसला लिया जाए। पंचायत ने पति द्वारा पत्नी से मारपीट करने, पति द्वारा घर खर्च न देने एवं पड़ोसियों के बीच झगड़े होने के मामले सहमति से सुलझाए हैं। हालांकि पंचायत दोनों पक्षों को यह साफ बताती है किहमारा निर्णय मानने के लिए कोई भी कानूनी रूप से बाध्य नहीं है। वाधवानी बताती हैं किअधिकांश मामलों में मामूली गलतफहमी के कारण ही परिवार टूटने की कगार पर आ जाते हैं। हम उन्हें जोड़ने का प्रयास करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.