स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया जा रहा नवाचार:पहला ग्रीन स्टॉप भोपाल में, हरियाली में करेंगे बस का इंतजार

Updated on 16-12-2024 02:09 PM

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) कंपनी मप्र में पहली बार ग्रीन बस स्टॉप लगाने जा रही है। फिलहाल कमला पार्क बस स्टॉप को ग्रीन बस स्टॉप बनाने के लिए चिह्लित किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत इस नवाचार पर बीसीएलएल कुछ खर्च नहीं कर रही है। हालांकि, राजधानी में बस स्टॉप बना रही कंपनी को विज्ञापन अधिकार दिए हैं, इसलिए ग्रीन बस स्टॉप बनाने और मेंटेनेंस का पूरा खर्च कंपनी ही उठाएगी।

कंडम बस से बनाया है पूरा बस स्टॉप

बीसीएलएल ने इससे पहले कंडम हो चुकी लो फ्लोर यात्री बस को रेनोवेट कर नए बस स्टॉप में तब्दील किया है। कचरे से कंचन थीम पर तैयार हुए इस बस स्टॉप में भोपाल की पहचान को ग्राफिटी (भित्तिचित्र) से उकेरा गया है। इसमें शहीद गेट, राजा भोज मंदिर, मोती मस्जिद, सांची स्तूप और राजा भोज प्रतिमा दिखाई जाएगी। ये वही बस है, जिसे अब तक बीसीएलएल कबाड़ में 30-35 हजार रुपए में बेचता रहा है। देश का भोपाल अकेला ऐसा शहर है, जहां इस नवाचार के तहत कंडम बस को बस स्टॉप में बदला गया है।

आर्टीफिशियल प्लांट्स के साथ आकर्षक लाइटिंग

अपर आयुक्त निधि सिंह ने बताया कि ग्रीन बस स्टॉप को दिल्ली में डिजाइन करवाया गया है। इसमें आर्टीफिशियल प्लांट्स के साथ आकर्षक लाइटिंग हैं। निगम इन्हें अपने स्तर पर बदलवा कर असली पौधे लगवाएगा। हफ्तेभर में इस बस स्टॉप को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। कमला पार्क को इसलिए चुना गया है, क्योंकि ये स्टॉप बड़े तालाब के पास है। यहां केवल बेस स्ट्रक्चर बनाकर ग्रीन बस स्टॉप को फिट करना है। लोगों को पसंद आया तो 5 अन्य स्टॉप को भी ग्रीन बस स्टॉप में तब्दील किया जाएगा।​​​​​​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.