फिर चल पड़ा इंस्टाग्राम, कंपनी ने दूर की 'अकाउंट सस्पेंड' की दिक्कत

Updated on 01-11-2022 06:43 PM

पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' में आई परेशानी को कंपनी ने दूर कर दिया है। सोमवार को इंस्टाग्राम में आउटेज हो गया था, जिसके दौरान प्लेटफॉर्म के यूजर्स लॉक हो गए थे और 'अकाउंट सस्पेंड' किए जाने की बात कही जा रही थी। खास बात है कि हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप भी डाउन हो गया था, जहां यूजर्स न ही मैसेज भेज पा रहे थे और न ही हासिल कर पा रहे थे।

कंपनी ने ट्वीट किया, 'हमने इस बग को दूर कर दिया है। यह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यूजर्स को अपने अकाउंट तक पहुंचने में मुश्किल पैदा कर रहा था और फॉलोअर्स की संख्या में अस्थायी रूप से बदलाव हुआ।' इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने भी ट्वीट के जरिए माफी मांगी है।

कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने ट्वीट किया था कि एप उनके सस्पेंड किए जा चुके अकाउंट का दोबारा इस्तेमाल करने के लिए ई-मेल आई फोन नंबर मांग रही है। खास बात है कि पूरी दुनिया के यूजर्स इस आउटेज से प्रभावित हुए थे। वहीं, भारत में मेट्रो शहरों में रहने वाले यूजर्स को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

कंपनी ने पुष्टि की थी, 'हमें जानकारी है कि आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही है। हम इसकी जांच कर रहे हैं और असुविधा के लिए खेद है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.