रविवार को बढ़ने की बजाय बुरी तरह घटी 'आद‍िपुरुष' की कमाई, सोमवार को लगेगा बड़ा झटका!

Updated on 19-06-2023 08:57 PM
ओम राउत की 'आद‍िपुरुष' को जहां रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का श‍िकार होन पड़ा है, वहीं इसका असर अब बॉक्‍स ऑफिस पर भी दिखने लगा है। ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 86.75 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्‍म ने तीसरे दिन रविवार को वीकेंड होने के बावजूद 64.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। आम तौर पर किसी भी फिल्‍म की कमाई वीकेंड पर बढ़ती है, लेकिन प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्‍म की कमाई में आई करीब 26% की कमाई साफ इशारा कर रही है, आगे इसके हालात और बिगड़ने वाले हैं। रविवार से पहले शनिवार को भी ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्‍म की कमाई में 24.78% की गिरावट दर्ज की गई थी। यानी कमाई लगातार गिर रही है।


इसमें कोई दोराय नहीं है कि 'आदिपुरुष' ने बंपर एडवांस बुकिंग के बूते बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त शुरुआत की। लेकिन अफसोस कि फिल्‍म दर्शकों को बहुत ज्‍यादा रास नहीं आई। रिलीज के साथ ही फिल्‍म के वीएफएक्‍स और डायलॉग्‍स की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है, वहीं मेकर्स ने इस ओर बयान भी जारी किया है कि उनकी रामायण महाकाव्‍य में गहरी आस्‍था है। उनका मकसद कहीं से भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, वह बस समय के हिसाब से कहानी कहने की कोश‍िश कर रहे हैं।

Adipurush Box Office Collection Day 3: 'आद‍िपुरुष' का बजट 500 करोड़ रुपये है। बॉक्‍स ऑफिस के गण‍ित को समझे तो ओपनिंग डे से लेकर फर्स्‍ट वीकेंड तक फिल्‍म को एडवांस बुकिंग का फायदा मिला है। रिलीज से पहले ही वीकेंड तक के लिए फिल्‍म के करीब 10 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी थी। ऐसे में शुक्रवार, 16 जून को रिलीज के बाद फिल्‍म को जब मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हुई तो इसका असर टिकट ख‍िड़की पर भी पड़ने लगा। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आद‍िपुरुष' ने पहले तीन दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 216.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से 112.19 करोड़ रुपये सिर्फ हिंदी वर्जन का कारोबार है।

तेलुगू में बुरी तरह गिरी है कमाई, प्रभास के फैंस नाराज!

फिल्‍म के कलेक्‍शन में एक बात गौर करने वाली है। हिंदी वर्जन में 'आद‍िपुरुष' ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 37.25 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को कमाई 37 करोड़ रुपये रही, जबकि रविवार को 37.94 करोड़ रुपये। यानी तमाम आलोचनाओं के बावजूद फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग के कारण फर्स्‍ट वीकेंड में 37 करोड़ रुपये की कमाई को मेंटेन रखा है। लेकिन तेलुगू में इसे जबरदस्‍त घाटा हुआ है। Prabhas की फैन फॉलोइंग के कारण फिल्‍म ने शुक्रवार को तेलुगू में 48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। लेकिन शनिवार को यह कमाई घटकर सीधे 26.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई और अब रविवार को 24.71 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

मेकर्स ने 'आदिपुरुष' के डायलॉग्‍स पर जारी किया बयान

साफ है कि 'आद‍िपुरुष' की कमाई सोमवार को वीकडेज शुरू होने के साथ ही बुरी तरह गिरने वाली है। बहुत संभव है कि सोमवार को यह फिल्‍म 25 करोड़ रुपये के आसपास कमाई करे। इस बीच मेकर्स ने घोषणा की फिल्‍म के जिन पांच डायलॉग्‍स पर लोगों को आपत्त‍ि है, उन्‍हें हटा दिया जाएगा। टी-सीरीज ने एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया, 'जनता की राय का सम्‍मान करते हुए टीम आदिपुरुष फिल्‍म के डायलॉग्‍स को सेंसर बोर्ड की सलाह से बदल रही है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.