रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये स्कूल शिक्षा से ही कौशल‍ विकास पर ध्यान देने के निर्देश - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह

Updated on 17-01-2024 12:04 PM

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में बच्चों और युवाओं में कौशल विकास करके ही रोजगार के अवसर बढ़ाये जा सकते है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में इस बिन्दु को लेकर विशेष प्रावधान रखे गये है। मंत्री श्री सिंह आज मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कौशल केन्द्र बनाकर विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। उन्होंने ड्राप आउट की संख्या घटाकर बच्चों को स्कूल शिक्षा से पुन: जोड़ने की बात भी कहीं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की विभिन्न शाखाओं में पहुँचकर निरीक्षण किया और कार्य प्रणाली को समझा।

बैठक में बोर्ड के संचालक श्री प्रभातराज तिवारी ने बताया कि बोर्ड की रूक जाना नहीं योजना से बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को फायदा मिला है। प्रदेश में करीब 5 लाख बच्चों ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा इस योजना से जुड़कर उत्तीर्ण की है और आगे की पढ़ाई जारी रखी है। बैठक में बोर्ड की अन्य “आ लौट चलें’’ योजना की भी समीक्षा की गई। इस योजना का लाभ 2 हजार विद्यार्थियों ने उठाया है। संचालक श्री तिवारी ने बताया है कि ओपन स्कूल बोर्ड ने 52 जिलों में एक शासकीय विद्यालय को गुणवत्ता सुधार के लिये गोद लिया है। इन स्कूलों में बोर्ड द्वारा अधोसंरचना के कार्यों के साथ शिक्षण व्यवस्था में व्यापक सुधार किया गया है। प्रत्येक विद्यालय में कम्प्यूटर लैब भी शुरू की गई है।

बैठक में बताया गया कि बोर्ड राज्य के मॉडल स्कूल और उत्कृष्ठ विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा, सुपर 100 की प्रवेश परीक्षा के साथ श्रमोदय विद्यालय, सीएम राईज स्कूल प्रवेश की परीक्षा भी आयोजित करता है। गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के कारण बोर्ड को अटल विहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान से प्रथम पुरस्कार भी मिला है। बैठक में बताया गया कि बोर्ड "सबके लिये शिक्षा" के मिशन के साथ कार्य कर रहा है। भोपाल, आगर, शुजालपुर, छतरपुर, मुरैना, इंदौर, सीहोर, दतिया, दमोह, देवास और बालाघाट में एक ही परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

ग्लोबल ब्रांडिंग

सबसे लिये शिक्षा विद्यालय योजना में बच्चों को मार्कशीट एवं प्रमाण-पत्र संयुक्त राज्य अमेरिका की एजेंसी NWAC के संयुक्त ब्रांड से जारी किये जाने की व्यवस्था की गई है, जो दुनिया के 42 देशों में मान्य होगी। इससे बच्चों को विदेशों में रोजगार प्राप्त करने में सुविधा हो रही है।

बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने विभिन्न केन्द्रों के संचालकों से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये संवाद किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.