भोपाल में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का कन्वेंशन सेंटर:CM आज करेंगे भूमिपूजन, 2 साल में तैयार होगा; 5 सुईट-10 रूम भी होंगे

Updated on 07-03-2025 01:01 PM

राजधानी भोपाल में इंटरनेशनल लेवल का दूसरा कन्वेंशन सेंटर बनेगा। 6 एकड़ में बड़ी इमारत बनेगी। जिसमें न सिर्फ ऑडिटोरियम और बैंक्वेट हॉल होगा, बल्कि 5 सुईट और 10 रूम भी होंगे। प्राइवेट डाइनिंग में कुल 57 लोग एकसाथ बैठकर लंच या डिनर कर सकेंगे। दो फ्लोर की बिल्डिंग बनाने में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भूमिपूजन करेंगे। यह मौजूदा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) के ठीक पीछे रहेगा। पूर्व में यहां मछली घर था। साल 2026 के आखिरी तक कन्वेंशन सेंटर बन जाएगा।

डिजाइन मिंटो हॉल जैसी ही नया कन्वेंशन सेंटर हुबहु मिंटो हॉल जैसा ही बनेगा। दोनों परिसरों को एक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम इस समय ओरछा और भोपाल के कन्वेंशन सेंटर पर काम कर रहा है। दोनों प्रोजेक्ट के लिए 131 करोड़ रुपए की राशि मिल चुकी है।

ऐसा बनेगा कन्वेंशन सेंटर

  • ग्राउंड फ्लोर: बड़ा एंट्रेंस फोयर होगा। 1435 लोगों की कैपेसिटी वाला मेन हॉल। पास में 400 से 600 लोगों की क्षमता के 3 छोटे हॉल भी रहेंगे। एक मीटिंग हॉल, लॉबिंग, लिफ्ट आदि सुविधाएं यहां मिलेगी।
  • लोवर ग्राउंड फ्लोर: 1900 लोगों की क्षमता का बड़ा सा डायनिंग हॉल। किचन, आउटडोर फंक्शन, एक्जीबिशन और गार्डन भी रहेगा।
  • फर्स्ट-सेकंड फ्लोर: 10740 स्क्वेयर फीट का बड़ा सा इंटरेंस हॉल, रेस्टोरेंट और बार, प्राइवेट डाइनिंग, बिजनेस सेंटर, ट्रेवल डेस्क, प्राइवेट लांज, टी लांज, मेडिकल एड रूम, मेहमानों के लिए 5 सुईट, 10 रूम, किचन आदि।

300 कारों की पार्किंग भी नए सेंटर में 1500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और 2000 लोगों की क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल होगा। यानी कुल 3500 लोगों के आयोजन हो सकेंगे। मिंटो हॉल में अब तक बैंक्वेट हॉल की कमी थी। नए सेंटर में 300 कारों की पार्किंग और 15 आधुनिक कमरे होंगे। इसके अलावा, एग्जीबिशन और सम्मेलन के लिए बड़े लॉन भी होंगे।

तालाब का नजारा दिखेगा इस कन्वेंशन सेंटर के सामने छोटा तालाब है। यानी, मेहमानों को तालाब का आकर्षक नजारा दिखाई देगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.