डा. बाला सरस्वती खुदकुशी मामले की जांच थमी, पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

Updated on 15-09-2023 12:40 PM

भोपाल। गांधी मेडिकल कालेज की पीजी छात्रा डा बाला सरस्वती की खुदकुशी मामले की जांच दो माह बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच एसीपी शाहजहांनाबाद कर रहे हैं,लेकिन एफएसएल रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण पूरा मामला रुका हुआ है। इस मामले में एसीपी ने जांच के दौरान मृतका के स्वजन और मुख्य संदेहियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने एसएफएल रिपोर्ट के लिए दो रिमांडर भी भेजे हैं, लेकिन रिपोर्ट मिल नहीं पाई है।

दवा का ओवरडोज लेकर की थी खुदकुशी

हम बता दें कि गांधी मेडिकल कालेज में पीजी की पढ़ाई कर रही डा. बाला सरस्वती ने अपने घर में बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस को उसके मोबाइल से सुसाइड नोट मिला था। मामले में उसके स्वजनों ने कालेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। तत्कालीन विभागाध्याक्ष पर भी आरोप लगाए गए थे। सुसाइड नोट में मृतका ने खुद इस मामले में सवाल उठाए थे। पूरे मामले को लेकर पीजी के छात्रों ने इस मामले को लेकर एक लंबा आंदोलन भी चलाया था।

तबादले के बाद नए एसीसी ने संभाला जांच का जिम्मा

पहले इस मामले की जांच शाहजहांनाबाद पुलिस के एसीपी उमेश तिवारी कर रहे थे। उनका तबादला होने के बाद नए एसीपी निहित उपाध्याय ने मामला अपने हाथ में लेकर जांच को जारी रखा है। इस मामले में पूर्व विभागाध्यक्ष को भी नेाटिस जारी कर उनके बयान दर्ज किए थे। एक बार फिर से मृतका के स्वजनों को उनके बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इधर, मृतका की एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में एक दो दिन का समय लग सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.