माधुरी मधुसूदन केला ने किया है निवेश
दिग्गज निवेशक माधुरी मधुसूदन केला ने साम्ही होटल्स में निवेश किया है। इसके अलावा नुवामा क्रॉसओवर ऑपर्च्युनिटीज फंड और टीआईएमएफ होल्डिंग्स ने भी इस कंपनी में पैसा लगाया है। जेएफ फाइनेंशियल लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
क्या है साम्ही होटल्स का GMP
अनलिस्टेड मार्केट में साम्ही होटल्स का शेयर 14 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा है। इस तरह यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 11.11 फीसदी के प्रीमियम के साथ 140 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।
22 को होगा शेयर अलॉटमेंट
साम्ही होटल्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर, 2023 तक पूरा हो सकता है। वहीं, सफल बोलीदाताओं के डिमैट अकाउंट में 26 सितंबर तक कंपनी के शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 27 सितंबर, 2023 को होने की संभावना है।
किस कैटेगरी के लिए कितना रिजर्व?
साम्ही होटल्स ने इस आईपीओ में 15 फीसदी हिस्सा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल के लिए रिजर्व कर रखा है। वहीं, 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रखा है। इसके अलावा 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है।
आईपीओ की रकम का यहां होगा यूज
कंपनी ताजा शेयर के जरिए इकट्ठा हुई रकम का कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल करेगी। इसमें से 900 करोड़ रुपये को लोन वापस करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, बाकी बचे फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। जून 2023 तक कंपनी पर कुल 2,812.5 करोड़ रुपये का कर्ज था।