यूपी में IPS अधिकारियों के बंपर तबादले, उन्नाव, आजमगढ़, कुशीनगर समेत बदले इन जिलों के SSP
Updated on
18-09-2025 01:26 PM
आईपीएस हेमराज मीणा को डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। हेमराज मीणा अभी तक एसएसपी आजमगढ़ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी तरह संतोष कुमार मिश्रा को भी डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है संतोष कुमार मौजूदा समय में कुशीनगर के एसपी थे। जयप्रकाश सिंह को उन्नाव जिले का एसपी बनाया गया है। इसी तरह संजीव सुमन को देवरिया जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। आईपीएस विक्रांत वीर को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। विक्रांत वीर मौजूदा समय में देवरिया के एसपी थे। हरदोई के एसपी रहे नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का एसएसपी बना दिया गया है। अशोक कुमार मीणा को हरदोई जिले का एसपी बनाया गया है। अभिषेक वर्मा को सोनभद्र जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। दीपक भूकर को प्रतापगढ़ जिले का एसपी बनाया गया है। अनिल कुमार द्वितीय को आजमगढ़ का एसएसपी नियुक्त किया गया है। केशव कुमार को कुशीनगर जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। केशव कुमार मौजूदा समय में अंबेडकर नगर जिले के एसपी थे। अब उनकी जगह अभिजीत आर शंकर को अंबेडकर जिले का नया एसपी बना दिया गया है।
अभिजीत आर शंकर मौजूदा समय में औरैया जिले के एसपी थे तबादलों के क्रम में अभिषेक भारती को औरैया जिले का एसपी नियुक्त कर दिया गया है मनीष कुमार शांडिल्य को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नररेट बनाया गया है। जबकि अनिल कुमार झा को आगरा रेलवे का एसपी नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार झा मौजूदा समय में बलिया जिले में तैनात थे। सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायनक 4वीं पीएसी प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वेश कुमार मौजूदा समय में सेनानायनक/उपसेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के पद पर तैनात थे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…