एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं आमिर के भांजे इमरान खान? हाथों में हाथ डाले एकसाथ आए नजर

Updated on 06-02-2023 07:01 PM
फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से तहलका मचाने वाले एक्टर इमरान खान लंबे समय से फिल्मों से ही नहीं बल्कि पब्लिक की नजरों से भी दूर हैं। आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 2015 में एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। एक तरफ करियर में स्ट्रगल जारी थी तो वहीं दूसरी ओर निजी जिंदगी में भी उथल-पुथल शुरू हो गई। इमरान खान 2019 में पत्नी अवंतिका से अलग हो गए। लेकिन अब इमरान खान लंबे समय बाद पब्लिक के बीच नजर आए तो उनकी डेटिंग की खबरों ने भी आग पकड़ ली। इसकी वजह है इमरान खान का एक्ट्रेस रेखा वाशिंगटन के साथ नजर आना।
दरअसल 5 फरवरी को Imran Khan को स्पॉट किया गया। साथ में बाकी लोग और Lekha Washington भी थीं। लेकिन इमरान खान और लेखा वाशिंगटन ने जिस तरह से एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था, उसने अफेयर की खबरों को हवा दे दी है। अब इमरान और लेखा सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं, यह तो फिलहाल पता नहीं। लेकिन यूजर्स का कहना है कि इमरान और लेखा के बीच पक्का ही कुछ न कुछ खिचड़ी तो पक रही है।


कौन हैं लेखा वाशिंगटन?

लेखा वाशिंगटन साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगू सिनेमा में काम किया है। लेखा एक प्रोडक्ट डिजाइनर भी हैं। लेखा वाशिंगटन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इंग्लिश फिल्म 'फ्रेम्ड' से की थी। इसके बाद वह वीडियो जॉकी बन गईं। लेखा वाशिंगटन ने साउथ फिल्मों में 1999 में शुरुआत की। बीच-बीच में उन्होंने कुछ हिंदी फिल्में भी कीं। लेखा वाशिंगटन 'युवा', 'मटरू की बिजली का मनडोला' और 'पीटर गया काम से' में नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' में एक्टर इमरान खान भी नजर आए थे।

2019 में पत्नी अवतिंका से हुए अलग

इमरान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अवंतिका को 8 साल तक डेट करने के बाद 2011 में शादी की थी। 2014 में अवंतिका और इमरान बेटी इमारा के पैरेंट्स बने। पर बाद में इमरान और अवंतिका के बीच खटपट की खबरें आने लगीं और 2019 में वो अलग हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में अवंतिका का नाम साहिब सिंह लांबा के साथ जोड़ा जाने लगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.