शेयर है या पैसा छापने की मशीन टाटा के इस स्टॉक ने किया मालामाल, 50 से 235 पर पहुंचा भाव

Updated on 07-08-2023 02:38 PM
नई दिल्ली : अक्सर लोग सोचते हैं कि पेनी और स्मॉल कैप स्टॉक्स ही मल्टीबैगर (Multibagger Stocks) बनते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। लॉर्ज कैप स्टॉक्स भी काफी कम समय में मल्टीबैगर बन जाते हैं। इनमें पैसा डूबने का रिस्क भी कम होता है। और जब टाटा जैसा बड़ा नाम जुड़ा हो, तो क्या ही कहने। आज हम आपको टाटा ग्रुप के एक ऐसे शेयर (Tata Group Share) के बारे में बताएंगे जिसने काफी कम समय में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यह है टाटा पावर लिमिटेड का शेयर (Tata Power Share)। टाटा पावर का शेयर पिछले 3 साल में 375 फीसदी उछल गया है। इस शेयर ने पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

3 साल में 374% का रिटर्न

टाटा पावर का शेयर 6 अगस्त, 2020 को 49.65 रुपये पर बंद हुआ था। यह शेयर सोमवार को 235 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है। इस तरह इस शेयर ने इस अवधि में 374 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इसकी तुलना में तीन साल में सेंसेक्स ने सिर्फ 74.38 फीसदी ही रिटर्न दिया है।

3 महीने में 15.66% का रिटर्न

टाटा पावर के शेयर ने एक साल में 3.49 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, यह साल 2023 में अब तक 13.46 फीसदी चढ़ गया। वहीं, पिछले 3 महीने में इस शेयर ने 15.66 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में टाटा पावर के शेयर ने 239 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह तीन साल के रिटर्न से कम है। टाटा पावर के शेयर के 52 वीक लो लेवल 182.45 रुपये से तुलना करें, तो यह शेयर अब तक 29 फीसदी बढ़ चुका है।

74,818.88 करोड़ है मार्केट कैप

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को टाटा पावर का शेयर 0.66 फीसदी या 1.55 रुपये की गिरावट के साथ 234.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। यह शेयर आज 237.85 रुयपे पर खुला था। कारोबार के दौरान कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर 74,818.88 करोड़ रुपये दिखाई दिया।

क्या कह रहे एक्सपर्ट?

शेयर मार्केट विश्लेषक टाटा पावर के शेयर पर बुलिश हैं। इनके अनुसार यह शेयर जल्द ही 300 रुपये के लेवल को छुएगा। InCred Equities के वीपी गौरव बिस्सा कहते हैं, 'टाटा पावर का शेयर पिछले कुछ महीनों से धीरे-धीरे और लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। इस शेयर में 230 रुपये पर इमीडिएट सपोर्ट है। ट्रेडर्स इस शेयर में 229 रुपये का स्टॉपलॉस रख सकते हैं और 250 रुपये तक शेयर को होल्ड कर सकते हैं। 250 से ऊपर की क्लोजिंग 275 रुपये के लेवल के लिए एक नए नए ब्रेकआउट का काम करेगी।' वहीं, जीसीएल ब्रोकिंग के वैभव कौशिक ने बताया कि इस शेयर में 280 रुपये के करीब एक प्रतिरोध होगा। उन्होंने 218 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ गिरावट में खरीदारी की सलाह दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.