क्या प्रभास की 'सालार' है 'उग्रम्म' का रीमेक? म्यूजिक कंपोजर के बयान ने खोल दी पोल-पट्टी

Updated on 03-10-2023 02:01 PM

प्रभास की 'सालार' इसी साल 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। ये वही दिन है जब शाहरुख खान की 'डंकी' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसका मतलब कि 'सालार' और 'डंकी' का महाक्लैश होगा। अब देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस की इस जंग में किसकी जीत होगी और किसकी हार। अब जैसे जैसे 'सालार' की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, ऐसे में फिल्म से जुड़ी बड़ी डिटेल में देखने को मिल रही है। अब चर्चा ये चल पड़ी है कि प्रशांत नील की 'सालार' कन्नड़ फिल्म 'उग्रम्म' का रिमेक है। आइए बताते हैं आखिर क्या है पूरा मसला।

'उग्रम्म' को भी प्रशांत नील ने साल 2014 में बनाया था। ये फिल्म इतनी पसंद की गई थी कि इसे उड़िया और मराठी में भी बनाया गया था। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। अब गॉसिप्स ये है कि 'सालार' इसी फिल्म का रीमेक है।


कैसे शुरू हुई 'सालार' के रीमेक की चर्चा

एक इंटरव्यू में 'उग्रम्म' के कंपोजर रवि बसरुर से इस बारे में सवाल किया गया। तब उन्होंने कहा, 'बहुत सारे लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। लग भी ऐसा ही रहा है। फिलहाल हम लोगों को इंतजार करना होगा। तभी सब चीजें क्लियर हो पाएंगी।' हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये वीडियो नया है कि पुराना।
 

Ugramm ओटीटी पर हैं मौजूद

गॉसिप्स तो ये भी थे कि 'सालार' के चलते मेकर्स ने Ugramm को यूट्यूब से भी हटा लिया है। लेकिन ये सच नहीं है। फिल्म अभी भी यूट्यूब पर मौजूद है। इसका हिंदी वर्जन जी5 पर भी उपलब्ध है।
 

'सालार' के रीमेक वाली बात पर खुद डायरेक्टर ने क्या कहा था

कुछ समय पहले 'सालार' के डायरेक्टर प्रशांत नील से भी यही सवाल किया गया था कि क्या 'सालार', 'उग्रम्म' का रीमेक है? तब KGF के डायरेक्टर ने कहा था कि आजतक मैंने जो भी फिल्में बनाई हैं वह कहीं न कहीं 'उग्रम्म' के शेड्स हैं। यही मेरा स्टाइल है। मगर Salaar फ्रेश स्टोरी है। न तो ये रीमेक है न ही ये कहानी 'उग्रम्म' से मिलती जुलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.