'किसी का भाई किसी की जान' से पहले घबराए हुए हैं Salman Khan? फ्लॉप हो रही हिंदी फिल्मों के लिए मेकर्स को कोसा

Updated on 06-04-2023 08:32 PM
पठान के बाद से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सूखा पड़ गया है। फिल्में उस तरह की कमाई नहीं कर पा रही जैसा कि उम्मीद थी। कुछ रीमेक फिल्म चली तो कुछ फ्लॉप हो गई। ऐसे में हिंदी फिल्मों पर बार बार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में 'किसी का भाई किसी की जान' के सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस के नंबर पर रिएक्ट किया। अब सलमान खान ने हिंदी फिल्मों के न चलने पर जो कहा वो सबको सुनना चाहिए। साथ ही उनका हंसमुख अंदाज बहुत कुछ बयां कर गया। एक सवाल तो ये भी उठता है कि क्या किसी का भाई किसी की जान से पहले थोड़ा घबरा गए हैं? उनकी बात सुनकर आप भी यही कहेंगे। आइए सुनाते हैं।खराब फिल्में बनाओगे तो कैसे चलेगी

हाल में ही सलमान खान फिल्मफेयर के कार्यक्रम में हुए। खास बात ये है कि इस बार होने वाले फिल्मफेयर को होस्ट सलमान खान ही करने वाले हैं। इस दौरान सलमान खान से बॉक्स ऑफिस पर पिट रही फिल्मों को लेकर सवाल किया गया तो वह कहते हैं- हमारी हिंदी फिल्में है जो चल नहीं रही। खराब फिल्में बनाओगे तो कैसे चलेगी यार। सिंपल है।

डायरेक्टर्स की लगाई क्लास

सलमान खान आगे कहते हैं कि- हर किसी के दिमाग में होता है कि हम 'शोले', 'मुगल-ए-आजम', 'हम आपके हैं कौन', 'दिलवाले' जैसी फिल्में बना रहे हैं। लेकिन वो वैसी बन नहीं पाती। आजकल के कुछ डायरेक्टर्स के साथ मैंने बातचीत की। नाम नहीं ले सकता लेकिन वह खुद को पता नहीं क्या समझते हैं।

मजाक मजाक में सलमान खान ने क्या कुछ कह दिया

वह आगे कहते हैं- कुछ डायरेक्टर्स को लगता है कि भारत बस अंधेरी तक का हैं। लेकिन सिर्फ उतना ही हिंदुस्तान नहीं है। मैं ये सब इसीलिए बोल रहा हूं क्योंकि मेरी फिल्म किसी का भाई किसी की जान आ रही है। ये मुझपर भारी नहीं पड़ना चाहिए। खुद बड़ा बड़ा बोल रहा था। खुद ने क्या कुछ बनाया है।

जोर जोर से हंसने लगे सलमान खान

ये कहने के बाद सलमान खान जोर जोर से हंसने लगते हैं। वह साफ करते हैं कि वह मजाक में ये सब कह रहे हैं। वह बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं किसी का भाई किसी की जान अच्छा परफॉर्म करे। एक फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत लगती है।

ईद पर रिलीज हो रही है किसी का भाई किसी की जान

बता दें ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कोरोना काल के बाद से ये सलमान खान की पहली फिल्म होगी जो थिएटर्स में रिलीज होगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.