सनी देओल और YRF में 30 साल पुरानी रार खत्‍म? 'डर' के बाद पहली बार यशराज स्‍टूडियो पहुंचे एक्‍टर, जानिए क्‍यों

Updated on 19-08-2025 05:00 PM
सनी देओल और यशराज फिल्म्स ने साल 1993 में बॉलीवुड को ब्‍लॉकस्‍टर फिल्‍म 'डर' दी थी। लेकिन इसके बाद 'गदर' एक्‍टर ने फिर दोबारो कभी यश चोपड़ा और आदित्‍य चोपड़ा के साथ काम नहीं किया। कथ‍ित तौर पर सनी देओल का सेट पर YRF से झगड़ा हुआ था। लेकिन अब 30 साल बाद अचानक सनी देओल को आदित्‍य चोपड़ा के स्‍टूडियो के बाहर देखा गया। कयास लगने शुरू हो गए कि शायद तीन दशक पुरानी रार अब खत्‍म हो गई है। चर्चा यह भी शुरू हुई कि क्‍या 30 साल बाद यह जोड़ी फिर से किसी नई फिल्‍म की तैयारी में है! जाहिर तौर पर फैंस की बांछे खिल गईं। लेकिन अब इस आवाजाही का जो कारण सामने आया है, वह कुछ और ही है।

'हिंदुस्‍तान टाइम्‍स' की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल यकीनन वाईआरएफ के स्‍टूडियो पहुंचे थे। लेकिन यह किसी फिल्‍म के लिए मुलाकात नहीं थी। असल में एक्‍टर वहां संगीतकार मिथुन से मिलने गए थे, जिन्हें उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है।

काम में बिजी थे मिथुन, इसलिए सनी पहुंचे थे मिलने

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, 'सनी देओल पिछले हफ्ते यशराज फिल्म्स के स्टूडियो गए थे। वह बीते तीन दशकों में पहली बार वहां गए थे। असल में वह वहां संगीतकार मिथुन से मिलने गए थे, जिन्‍हें सनी ने अपनी अगली फिल्‍म 'गबरू' में म्‍यूजिक डायरेक्‍टर के तौर पर साइन किया है। दोनों की यह मुलाकात पहले सनी देओल के सनी सुपर साउंड स्‍टूडियो में होनी थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका।

इन दिनों 'बॉर्डर 2' के लिए म्‍यूजिक तैयार कर रहे हैं मिथुन

बताया जाता है कि मिथुन इन दिनों वाईआरएफ स्टूडियो में ही 'बॉर्डर 2' के म्‍यूजिक पर काम कर रहे हैं। वह काम में व्यस्त थे। इसलिए सनी देओल ने खुद ही वहां जाकर उनसे मिलने का फैसला किया। सनी और मिथुन इससे पहले 'गदर 2' में भी अपनी धमक दिखा चुके हैं। अब वह एक्‍टर के लिए 'बॉर्डर 2' के धुनों पर काम कर रहे हैं। अपनी इन्‍हीं सफलताओं को दोहराने के लिए सनी अपकमिंग 'गबरू' में भी मिथुन को लेने पर जोर दे रहे हैं।

स्‍टूडियो के अंदर नहीं गए सनी देओल, लॉबी में ही मुलाकात

रिपोर्ट में बताया गया है कि सनी देओल यशराज के स्‍टूडियो पहुंचे जरूर थे, लेकिन दोनों ने स्टूडियो की लॉबी में ही मुलाकात की। यह लगभग तीन घंटे तक चली। मिथुन ने हाल ही यशराज फिल्म्स की 'सैयारा' के लिए भी गाने तैयार किए हैं, जो 2025 की अब तक की सबसे बड़ी म्‍यूजिकल हिट है। मिथुन ने अरिजीत सिंह के साथ मिलकर मोहित सूरी के डायरेक्‍शन में बनी 'सैयारा' का गाना 'धुन' तैयार किया है।

'डर' के सेट पर क्‍या हुआ था, क्‍या है YRF और सनी देओल का झगड़ा

सनी देओल ने यशराज फिल्म्स के साथ 1993 की सुपरहिट फिल्म 'डर' में काम किया था। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और जूही चावला भी थे। कथ‍ित तौर पर सनी इस बात से यश चोपड़ा और प्रोडक्शन हाउस से खासे नाराज थे कि फिल्म में उनसे अध‍िक शाहरुख के किरदार को तवज्‍जो दी गई। दरअसल, उन दिनों सनी देओल सुपरस्‍टार बन चुके थे। जबकि शाहरुख खान के करियर की शुरुआत ही हुई थी। सनी ने आरोप लगाया था कि जब उन्‍हें फिल्‍म की कहानी सुनाई गई, तो सिर्फ उनका हिस्‍स बताया गया, जिसमें वह एक नेवी अफसर हैं और उनकी पत्‍नी के पीछे एक सनकी आश‍िक पड़ा हुआ है। लेकिन जब फिल्‍म तैयार हुई तो उसमें सनी का किरदार सेकेंड लीड की तरह हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.