क्या विपक्ष एकजुट नहीं? लोकसभा स्पीकर के खिलाफ कांग्रेस का प्लान फेल

Updated on 30-03-2023 05:45 PM
नई दिल्ली: जब से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता गई है, कांग्रेस पार्टी भाजपा पर और हमलावर हो गई है। 2016 का मामला उठाते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संसद सदस्यता से अयोग्य ठहराने के मामले में दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि गुजरात के अमरेली से तत्कालीन सांसद नारणभाई काछड़िया को सजा होने के बाद कई हफ्ते तक लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य नहीं ठहराया गया था। जबकि राहुल गांधी को कोर्ट का फैसला आते ही अयोग्य करार दे दिया गया। विपक्षी दल ऊपरी अदालत में जाने की तैयारी कर रहा है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की लेकिन वह फिलहाल फ्लॉप होता दिख रहा है। हमारे सहयोगी अखबार ET की रिपोर्ट के मुताबिक कई विपक्षी दलों ने ऐसे किसी भी कदम के समर्थन में रुचि नहीं दिखाई है। विपक्षी नेताओं का मूड भांपकर कांग्रेस के नेताओं ने भी बुधवार को हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में यह मुद्दा नहीं उठाया। समान विचारधारा वाली पार्टियों के नेताओं की यह बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में हुई थी।


कांग्रेस के वरिष्ठ सांसदों को लगता है कि विपक्ष का मूड और प्रक्रिया को लेकर औपचारिकताएं उनके फेवर में नहीं हैं। एक लोकसभा सदस्य ने चुटकी लेते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेताओं ने बिना होमवर्क किए यह प्लान तैयार कर लिया था।' BJD सांसद भातृहरि महताब ने ET से कहा, 'सच्चाई यह है कि अब इस सत्र में वक्त नहीं बचा है क्योंकि ऐसे किसी प्रस्ताव के लिए कम से कम 14 दिनों का नोटिस देना होता है।' बजट सत्र 6 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। TMC सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, 'मुझे ऐसे किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं है।

सांसदी छिनने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने स्पीकर पर निशाना साधा था। दो दिन पहले चर्चा थी कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को लाया जा सकता है। हालांकि कुछ दल यह कहकर विरोध कर रहे थे कि इससे विपक्षी एकता को नुकसान हो सकता है। ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के लिए मानहानि के मामले में सूरत कोर्ट के राहुल गांधी को दोषी ठहराने के कुछ घंटे बाद उन्हें सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। सदन की कार्यवाही चल नहीं पा रही है। अब लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विपक्षी खेमे की ओर से बताया जा रहा था कि इस तरह के प्रस्ताव के लिए 50 सांसदों के समर्थन की जरूरत होती है। यह भी आशंका जताई जा रही थी कि प्रस्ताव को पेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है क्योंकि सदन ठीक तरह से नहीं चल रहा है। 13 मार्च को बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से ही संसद में हंगामा हो रहा है। विपक्षी पार्टियां अडानी मामले की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच कराने की मांग कर रही हैं, जबकि BJP राहुल गांधी के लंदन बयान पर माफी मांगने पर जोर दे रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.