राजधानी एक्सप्रेस की छुट्टी? 180 की स्पीड वाली पटना-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत की तारीख आई सामने

Updated on 21-01-2026 12:01 PM
पटना: भारतीय रेलवे 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत यात्रियों के सफर को आरामदायक और तेज बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पटना से दिल्ली के बीच बहुप्रतीक्षित स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस जून तक पटरी पर उतरने के लिए तैयार है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और झांसी यूनिट सहित कई कारखानों में इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन के रैक का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। ये ट्रेन न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि अपनी आधुनिक स्लीपर सुविधाओं के कारण लंबी दूरी की यात्रा के अनुभव को पूरी तरह बदल देगी। इसे पारंपरिक राजधानी एक्सप्रेस के एक प्रीमियम और हाई-टेक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

52 सेकेंड में 100 की स्पीड

स्लीपर वंदे भारत अपनी हाई स्पीड के लिए जानी जाएगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा होगी। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मात्र 52 सेकेंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। आधुनिक सस्पेंशन तकनीक और शोर कटौती (Noise Reduction) के कारण यात्री तेज गति के बावजूद शांतिपूर्ण नींद का आनंद ले सकेंगे।

ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगे

इस आधुनिक ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 823 बर्थ की क्षमता होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें थर्ड एसी के 11 कोच (611 बर्थ), सेकंड एसी के 4 कोच (188 बर्थ) और फर्स्ट एसी का एक विशेष कोच (24 बर्थ) शामिल होगा। इसके अलावा, यात्रियों को उनकी मांग के अनुसार स्थानीय और क्वालिटी फूड भी ट्रेन के भीतर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

सुरक्षा के आधुनिक इंतजाम

सुरक्षा के लिहाज से ये ट्रेन 'कवच' (स्वदेशी एंटी-कोलिजन सिस्टम) से लैस होगी। इसमें स्वचालित दरवाजे, आपातकालीन टॉक-बैक सिस्टम और एर्गोनोमिक रूप से डिजाइन की गई बर्थ होंगी, जो लंबे सफर की थकान मिटाएंगी। स्वच्छता बनाए रखने के लिए ट्रेन में विशेष कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर कैब को भी उन्नत नियंत्रण प्रणालियों के साथ बेहद हाई-टेक बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.