वेनेजुएला पर हमला करने जा रहा अमेरिका? ट्रंप के बाद अब अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया रिपोर्ट पर जवाब, जानें मामला

Updated on 01-11-2025 12:37 PM
वॉशिंगटन: क्या अमेरिका दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला पर सैन्य हमला करने जा रहा है? अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद ये सवाल तेज हो गया है। मियामी हेराल्ड की रिपोर्ट में मामले से परिचित लोगों के हवाले से दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है कि ये हमले किसी भी वक्त हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका सोल्स ड्रग कार्टेल के खिलाफ अपने अभियान के अगले चरण की तैयारी कर रहा है। अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक लेख में भी इस रिपोर्ट की पुष्टि की गई है। इसमें कहा गया था कि योजनाबद्ध हमलों के जरिए ड्रग तस्करों के जरिए इस्तेमाल किए जा रहे सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करने की योजना है। अमेरिका का आरोप है कि निकोलस मादुरो इन ड्रग तस्कर गैंग के पीछे हैं। विदेश मंत्री रुबियो ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन मियामी हेराल्ड की खबर पर प्रतिक्रिया दी है।

रूबियो ने रिपोर्ट पर क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट को फिर से पोस्ट करते हुए मार्को रुबियो ने लिखा, 'आपके सूत्रों ने स्थिति की जानकारी होने का दावा करते हुए आपको एक झूठी कहानी लिखने के लिए उकसाया है।' वॉइट हाउस ने भी इस रिपोर्ट को खारिज किया है। वॉइट हाउस की उप प्रेस सचिव एना केली ने कहा, 'अनाम सूत्रों को नहीं पता कि वे क्या कह रहे हैं। वेनेजुएला नीति से संबंधित कोई भी घोषणा सीधे राष्ट्रपति की ओर से ही होगी।'

ट्रंप ने भी किया है खंडन

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी वेनेजुएला पर हमले की रिपोर्ट का खंडन कर दिया है। शुक्रवार को जब एयरफोर्स वन में ट्रंप से वेनेजुएला के अंदर सैन्य स्थलों पर हमला करने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसे किसी फैसले से इनकार कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.