क्या वाकई रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे में है दुश्मनी? अनुपमा बोली- 10 बर्तन साथ रहेंगे तो खटकेंगे ही

Updated on 20-04-2023 09:36 PM
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे इन दिनों राजन शाही के टॉप रेटेड शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे हैं। पिछले दो-ढाई साल से ये डेली सोप टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। इससे तमाम तरह की खबरें भी सामने आती रहती हैं। कभी किसी की लड़ाई तो कभी क‍िसी के शो छोड़ने की। फिलहाल तो इस शो को किसी ने अलविदा नहीं कहा है, लेकिन इसके लीड एक्टर्स के बीच कोल्ड वॉर की अफवाह मीडिया में तैरती रहती है। जिस पर अब रूपाली गांगुली और सुधांशु दोनों ने चुप्पी तोड़ी है।

'ईटाइम्स' से बातचीत के दौरान सुधांशु बांते पांडे ने रूपाली गांगुली के साथ ऑफ स्क्रीन राइवलरी पर बात की। कहा, 'जब दर्शक किसी दूसरे माध्यम से ऐसी चीजें सुनते हैं तो वो इन बातों को गम्भीरता से ले लेते हैं और भरोसा करने लग जाते हैं। इसलिए जब हमारे तालमेल के बारे में पूछा जाता है तो मैं हमेशा लोगों को यही बोलता हूं कि हमारे सेट पर आइए और देखिए कि हम साथ में काम कैसे करते हैं। अगर आप साथ काम करते हैं तो म्यूच्युल रिस्पेक्ट बेहद जरूरी होती है। घंटों-घंटों तक सेट पर काम करने के बाद ये काम करने की जगह नहीं रह जाती। ये आपका दूसरा घर बना जाता है।'

रूपाली गांगुली ने कही ये बात

वहीं, रूपाली गांगुली ने भी इसी बारे में कहा, जब आप 12-14 घंटे काम करते हैं रोजाना तो आप एक परिवार बन जाते हैं। और जब आप एक परिवार का हिस्सा होते हैं तो आपके बीच अंतर आना और लड़ाई होना नैचुरल होता है। 10 बर्तन साथ में रहेंगे तो खटकेंगे ही। हम एक-दूसरे से बहुत लड़ते हैं। लेकिन सच कहूं तो उसके 3 दिन बाद ही हम साथ बैठकर चिल करते हैं। ये ऐसा इसलिए क्योंकि हम दोनों ही अलग-अलग स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी है। हम कोई बेस्ट फ्रेंड्स नहीं हैं लेकिन एक एक्टर के नाते काफी इज्जत है और मुझे उनके साथ सीन्स करना अच्छा लगता है।'

राजन शाही ने की दोनों की तारीफ

इसके अलावा राजन शाही ने भी सुधांशु और रूपाली की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ये मेरे दो अनमोल रत्न हैं। जब मैं अनुपमा बना रहा था तो मैंने अनुपमा के लिए रूपाली और वनराज के लिए सुधांशु को ही बुलाया था। मैं एकदम श्योर था कि ये दोनों किरदार ये निभा सकते हैं और वैसा ही हुआ। इन दोनों की सही समय पर कास्टिंग से धमाल मच गया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.