क्या यह मानव तस्करी का नया खेल? बॉर्डर पर नदी से मिला बांग्लादेशी पासपोर्टों से भरा बैग

Updated on 08-09-2024 11:36 AM
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर मानव तस्करी का नया मामला सामने आया है। पहली बार पकड़े गए इस मामले से सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। बीएसएफ समेत सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस माध्यम से बड़े स्तर पर बांग्लादेशियों की भारत या अन्य देशों के लिए मानव तस्करी कराई जा रही है। इसके तार भारत के पश्चिम बंगाल से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

बैग में 43 बांग्लादेशी पासपोर्ट और 6 क्लियरेंस सर्टिफिकेट

इस मामले का खुलासा उस बैग से हुआ, जिसे बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने सोनाई नदी से पकड़ा। इस बैग में 43 बांग्लादेशी पासपोर्ट और बांग्लादेश पुलिस से जारी 6 क्लियरेंस सर्टिफिकेट थे। बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जानकारी शुक्र-शनिवार की रात करीब 12 बजे तब सामने आई, जब BSF की बोट पेट्रोलिंग पार्टी ने सोनाई नदी पर संदिग्ध सफेद बैग को तैरते देखा। शक होने पर पट्रोलिंग टीम जब उसके नजदीक पहुंची तो उस बैग को बांग्लादेश की तरफ रस्सी से खींचने का प्रयास किया जा रहा था। गश्ती दल ने तुरंत उस बैग को कब्जे में लिया और उसे उत्तर 24 परगना इलाके में स्थित तराली-1 चौकी में लाकर खोला गया।

बैग में बांग्लादेशी पासपोर्ट, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के अलावा अन्य कुछ सामान था। जांच में सभी पासपोर्ट असली लग रहे हैं। सभी 6 पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट भी बांग्लादेश पुलिस से क्रोएशिया को जारी किए गए थे। अभी इनके असली-नकली होने की जांच कराई जा रही है।

खुफिया एजेंसियां अलर्ट, पुलिस भी कर रही जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत देश की खुफिया एजेंसियों को भी दी गई है। जो यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर इस तरह से भारत से बांग्लादेश भेजे जा रहे बांग्लादेशी पासपोर्ट से क्या हासिल करने का प्रयास किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि इन पासपोर्ट में कुछ में अलग-अलग देशों के लिए वीजा स्टैंपिंग हुई थी। शक है कि विदेश जाने के लिए बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल का यह संयुक्त इंटरनैशनल रैकेट बांग्लादेशियों को भारत या अन्य देशों में सेटल कराने का काम कर रहा है। मामले में स्थानीय पुलिस भी जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.