ईशा-अभिषेक में भड़का रहे चिंगारी, अंकिता-विक्की में लगा रहे आग! बिग बॉस-सलमान में इतनी चुल्‍ल क्‍यों

Updated on 30-10-2023 03:16 PM
किसी की निजी जिंदगी में कोई तब तक दखल नहीं दे सकता, जब तक सामने वाला न चाहे या वो उसकी इजाजत न दे। लेकिन नेशनल टीवी पर तो कुछ और ही देखने को मिल रहा है। दो लोग एकदम दादा बने घूम रहे हैं। एक तो बिग बॉस और दूसरे सलमान खान। दोनों ने सीजन 17 में हद मचा रखी है। हालांकि ये सारा कैमरे के पीछे बैठे लोगों की करतूत हो सकती है लेकिन जो दिखता है, इंसान बोलता भी उसी को ही है। अब जिस तरह से ये दोनों मिलकर ईशा मलावीय और अभिषेक कुमार के इज्जत की फजीहत कर रहे हैं, उससे इन्हें तो फायदा हो रहा होगा क्योंकि टीआरपी मिल रही है। लेकिन उन दो कंटेस्टेंट्स के परिवार पर क्या बीत रही होगी, इन दोनों के मेंटल हेल्थ पर क्या असर होगा, इस बारे में कभी सोचा है?


'बिग बॉस' के बीते सीजन्स में हमने भयंकर लड़ाई और जबरदस्त टास्क के साथ-साथ घरवालों की पर्सनालिटी देखी है। लोगों ने कंटेस्टेंट्स को करीब से जाना है। लेकिन अब तो पता ही नहीं क्या फॉर्मैट बना रखा है। दो हफ्ते में ही दो वाइल्डकार्ड लाकर खड़ा कर दिया। दो हफ्ते में एक एविक्शन किया। दो हफ्ते में विक्की जैन और अंकिता गुप्ता के रिश्ते के अलावा ईशा और अभिषेक की इज्जत का फालूदा बना दिया। 15 दिन से ऊपर का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक एक टास्क देखने को नहीं मिला है। सिवाए नॉमिनेशन्स के।

चार घरवालों के उड़ा रहे हैं धज्जियां

बिग बॉस के पास वैसे भी समय होगा नहीं अभी। क्योंकि मोहल्ले की चाची बनकर वो अभी दूसरों की जिंदगी तबाह करने की प्लानिंग जो कर रहे हैं। सलमान से लेकर बिग बॉस ने शो के शुरू होने से लेकर अब तक सिर्फ इन चार कंटेस्टेंट्स पर ही फोकस किया। विक्की और अंकिता से हमेशा दोनों के रवैये के बारे में बात करते हैं और फिर बाद में इनका झगड़ा करवाकर मजे लेते हैं। वहीं, अभिषेक और ईशा के अफेयर का भी खूफ लुफ्त उठा रहे हैं। शुरू से इनसे भी रिलेशनशिप स्टेटस पूछ रहे हैं। इसमें सलमान खान भी बराबर के भागीदार बने हुए हैं। हद तो तब कर दी, जब ये एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को ले आए। जो रिश्ता ईशा छिपाकर रखना चाहती थीं। उसे चुटकियों में दुनिया के सामने उछलकर रख दिया।

शो के खत्म होने के बाद नहीं देंगे साथ

सवाल ये है कि किस पति-पत्नी में झगड़ा नहीं होता। लेकिन उसमें अंकिता और विक्की को बुरा बनाकर क्या दिखाना चाह रहे हैं बिग बॉस और सलमान खान। कौन सा अफेयर एकदम परफेक्ट होता है, जो ईशा और अभिषेक के पुराने रिश्ते पर आए दिन मिर्च और नमकर रगड़कर खुद की रोटी सेंकने का काम करते हैं। किसी की पर्सनल लाइफ के चीथड़े उड़ाकर, उसे नेशनल टीवी पर बुरा बनाकर, अपना काम तो निकाल रहे हैं। लेकिन कल को वो बाहर आएंगे तो उनके बारे में लोगों के बीच कितनी गंदी इमेज बन चुकी होगी कि सब गलत ही सोचेंगे। लेकिन तब वहां सलमान खान और बिग बॉस साथ देने नहीं आएंगे। वो सफाई नहीं देंगे कि वो गेम का हिस्सा था। वो उनका चक्रव्यूह था, जिसमें उन्होंने इन चार को निशाना साधा। इंडीव्युजल को तो वो रत्तीभर भाव दे नहीं रहे क्योंकि उनसे उन्हें ऐसा मसाला नहीं मिल रहा है। इसमें तो ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस किसी का रिश्ता जोड़कर और किसी का तोड़कर मानेंगे। उनकी ये गंदी चाल बर कोई जान रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.