'इस्लाम अमन का धर्म, कयामत तक रहेगा सुरक्षित, कोई मिटा नहीं सकता', मौलाना अरशद मदनी ने जानिए क्यों दिया ये बयान?
Updated on
04-12-2025 05:51 PM
सहारनपुर: मौलाना अरशद मदनी एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मौलाना मदनी ने इस्लाम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन, शांति और मोहब्बत का धर्म है और इसकी शिक्षाएं हर दौर में इंसानियत का संदेश देती हैं। मदनी ने दावा किया कि सांप्रदायिक ताकतें इस्लाम की इन उज्ज्वल शिक्षाओं से डरती हैं और इसलिए लगातार इसके खिलाफ प्रोपेगेंडा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम एक सार्वभौमिक सत्य है जिसे कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती और यह कयामत तक जिंदा रहेगा।
पोस्ट के जरिए दिया संदेश
अपने ट्वीट में अरशद मदनी ने लिखा कि इस्लाम की सकारात्मक शिक्षाओं से भयभीत होकर कुछ ताकतें इसे बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि मुसलमानों का कर्तव्य है कि वे इस्लाम की उच्च मूल्यों पर अमल करें और जहां भी रहें, प्यार, मोहब्बत, सद्भावना और अच्छे आचरण के साथ जीवन बिताएं। उनका कहना था कि इस्लाम दुनिया में अमन और इंसानियत का संदेश फैलाने वाला धर्म है।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी विवाद के बाद फिर बयान सुर्खियों में
मदनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर की गई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा था कि यह केवल शिक्षा पर हमला नहीं बल्कि मुसलमानों को डराने की साजिश है। उन्होंने यह भी कहा था कि लंदन में एक मुसलमान मेयर बन सकता है, लेकिन भारत में मुस्लिम किसी यूनिवर्सिटी का चांसलर बने तो उसे आज़म खान जैसा अंजाम भुगतना पड़ता है। उनके अनुसार देश में हालात ऐसे हैं कि सरकार नहीं चाहती कि मुसलमान सिर उठाकर खड़े हों।
“मुसलमानों के पैरों के नीचे से जमीन खिसकाई जा रही है”
अपने पिछले बयानों की तरह इस बार भी मदनी ने आरोप लगाया कि मुसलमानों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हालात ऐसे बने हैं कि सरकार मुसलमानों के पैरों के नीचे से जमीन निकालने की कोशिश कर रही है और देखिए कि पैरों के नीचे की जमीन निकल भी गई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…